{"_id":"6683a5077419f08f5f0a1047","slug":"moradabad-brother-in-law-and-sister-in-law-riding-bike-died-after-being-hit-by-truck-in-sambhal-2024-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: संभल में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत, मौसेरी बहन की शादी में जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: संभल में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत, मौसेरी बहन की शादी में जा रहे थे दोनों
Tue, 02 Jul 2024 12:28 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी/संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी/संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:28 PM IST
सार
चंदौसी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बिलारी में हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा के पास सोमवार की रात करीब 9 बजे बाइक सवारों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इसमें मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी अंतर्गत गांव अबुपुरा खुर्द निवासी निरंजन (18) व बरेली जिले के थाना दबतोरा अंतर्गत गांव जलालपुर निवासी मोहित (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है। निरंजन के भाई हंसराज ने बताया कि उनका भाई निरंजन और ममेरा भाई मोहित जो सगा साला भी था। मौसेरे बहन की शादी में शामिल होने के लिए संभल के गांव रसूलपुर जा रहे थे। जैसे ही मोहम्मदपुर टांडा के पास पहुंचे तो संभल की ओर से आए ट्रक चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
हंसराज ने बताया कि नरंजन पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मां मायादेवी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, मोहित अपने चार भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। दोनों ही युवक मजदूरी करते थे।
हंसराज ने बताया कि सोमवार को ही मोहित उनके गांव आया था। वहीं, कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।