फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: bride was a minor, preparations for the wedding were underway, when officers arrived

मुरादाबाद: दुल्हन थी नाबालिग... निकाह की चल रही थी तैयारी, तभी पहुंचे गए अफसर, अफरा-तफरी के बीच लाैटी बरात

Tue, 28 Oct 2025 06:12 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 06:12 PM IST
सार

बिलारी के मोहल्ला रहमतनगर में नाबालिग किशोरी की शादी पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर रुकवा दी। पुलिस कार्रवाई के बाद दिल्ली से आई बरात बिना निकाह लौट गई। बरात लौटने के बाद मोहल्ले में हंगामा मच गया। 

विज्ञापन
Moradabad: bride was a minor, preparations for the wedding were underway, when officers arrived
दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बिलारी के मोहल्ला रहमतनगर में एक नाबालिग की शादी पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर रुकवा दी। पुलिस द्वारा शिकायत की जांच शुरू करते ही दूल्हा और बराती निकाह किए बगैर वापस दिल्ली लौट गए। मोहल्ला रहमतनगर निवासी एक युवक ने जून 2024 को अपने ही मोहल्ले के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय बहन घर में अकेली रहती है।

विज्ञापन


आरोपियों ने उसकी बहन के अपहरण का प्रयास किया और आरोपियों के परिवार के एक युवक ने उसकी बहन से जबरन निकाह करने का प्रयास किया। इस मुकदमे में नामजद आरोपी पक्ष को जेल जाना पड़ा था इसी वजह से दोनों में रंजिश बढ़ गई थी। 
विज्ञापन


युवक ने अपनी जिस बहन को साल भर पहले 15 वर्षीय होना बताया था उसी का रिश्ता तय कर दिया और सोमवार को दोपहर को दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके के मोहल्ला भजनपुरा से दूल्हा समेत बरात भी आ गई। दूल्हा-दुल्हन की निकाह की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पूर्व के दर्ज मुकदमे के नामजद आरोपी पक्ष के लोग एसडीएम बिलारी न्यायालय में पहुंचे और मुकदमे में लड़की को नाबालिग होना बताते हुए उसकी शादी रुकवाने की गुहार लगाई। एसडीएम ने थाना बिलारी पुलिस को मौके पर जाकर जांच करने और निर्धारित आयु सीमा पूरी न होने पर युवती की शादी रुकवाने के निर्देश दिए।

एसडीएम के आदेश पर जैसे ही पुलिस मोहल्ला रहमतनगर पहुंची तब काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुल्हन के रूप में सजी बैठी युवती के बालिग होने के प्रमाण पत्र परिजनों से मांगें लेकिन वह नहीं दिखा पाए। बाद में दुल्हन बनी युवती, उसके परिजन,दिल्ली से आए बराती और शिकायतकर्ता पक्ष के लोग थाने पहुंच गए।

यहां युवती के भाई ने पुलिस को यह लिखकर दे दिया कि उसकी बहन अभी नाबालिग है, अब बालिग होने पर ही उसकी शादी की जाएगी। वह अपनी बहन की बरात को वापस लौटा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद बरात वापस दिल्ली लौट गई।


युवती की बरात लौट जाने पर देर शाम युवती पक्ष के अनेक लोगों ने शिकायतकर्ता पक्ष के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। नाबालिग युवती की बिना निकाह हुए बरात लौट जाने का घटनाक्रम सोमवार देर शाम तक नगर में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed