फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Body found hanging from a noose, family dispute was the reason, forensic team collected evidence

निकली बहन की चीख: फंदे से लटका मिला भाई का शव, पारिवारिक विवाद बनी कारण, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Thu, 27 Mar 2025 05:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 05:50 PM IST
सार

मुरादाबाद में एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Moradabad: Body found hanging from a noose, family dispute was the reason, forensic team collected evidence
अंश की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के रामतलैया चाऊ की बस्ती निवासी अंश (20) का शव बुधवार की शाम घर में फंदे से लटका मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पूछताछ से पता चला कि कुछ समय पहले उसकी अपनी दादी से कहासुनी हुई थी। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

रामतलैया चाऊ की बस्ती निवासी अंश बहादुर भारद्वाज बुधवार शाम कमरे में फंदे से लटक गया।

उसकी बहन कमरे में गई तो भाई का शव लटका देख अवाक रह गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मझोला पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना कर पूछताछ की। लोगों ने बताया कि युवक की मां पारूल ने पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी।
विज्ञापन


युवक अपनी दादी के साथ रहता था। युवक ने नाैवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। घटना से पहले युवक की अपनी दादी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान फोरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज कर लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक को छोटे भाई ने चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार रात ई-रिक्शा चालक को छोटे भाई ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद भाई मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल ई-रिक्शा चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। 

कटघर थाना क्षेत्र करूला गली नंबर दो निवासी ई-रिक्शा चालक मोहम्मद आसिफ बुधवार रात करीब नौ बजे सिविल लाइंस में चक्कर की मिलक पर सवारी छोड़कर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में छोटे भाई ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से आसिफ गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस की पूछताछ से पता चला कि काफी समय से मकान को लेकर आसिफ का छोटे भाई के साथ विवाद चल रहा है। इसी कारण वह अपने परिवार के साथ किराये पर करूला में रह रहा है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed