{"_id":"6532294eea81e76db704a924","slug":"moradabad-bjp-mp-ramesh-bidhuri-posted-objectionable-video-case-filed-against-medical-student-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी का आपत्तिजनक वीडियो किया पोस्ट, मेडिकल छात्र पर केस, पुलिस ने कराया डिलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी का आपत्तिजनक वीडियो किया पोस्ट, मेडिकल छात्र पर केस, पुलिस ने कराया डिलीट
Fri, 20 Oct 2023 12:46 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:46 PM IST
सार
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के संसद में अमरोहा सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसका वीडियो मुरादाबाद के एक मेडिकल छात्र ने पोस्ट कर दिया था। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस से की। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
लोकसभा में बोलते रमेश बिधूड़ी
- फोटो : Sansad TV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचएमएस के छात्र ने दिल्ली के भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी का संसद में चर्चा के दौरान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। भाजपा सांसद ने चर्चा के दौरान अमरोहा से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भोजपुर निवासी सूफियान बीएचएमएस की पढ़ाई पूरी कर रहा है। उसने फेसबुक पर अपने नाम से आईडी बना रखी है। बुधवार रात उसने अपनी फेसबुक आईडी से संसद में चर्चा के दौरान का दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी का वीडियो अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
इस वीडियो में भाजपा सांसद ने अमरोहा के बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसे लेकर तमाम लोगों ने विरोध जताया था। सूफियान ने इस वीडियो को अपनी फेसबुक आईडी से अपलोड कर माहौल खराब करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया सेल ने आपत्तिजनक पोस्ट देखी तो तुरंत भोजपुर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद भोजपुर थाने के एसआई राजनाथ सिंह की तहरीर पर सूफियान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करा दी गई है।