फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad BJP leader target pistol at inspector fights with cops vandalize police station

भाजपा नेता की गुंडागर्दी: मुरादाबाद में दरोगा पर तानी पिस्टल, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए थाने में तोड़फोड़

Mon, 23 May 2022 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 May 2022 04:29 PM IST
सार

मारपीट के दौरान चार पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इस बीच शोर सुन अन्य पुलिस कर्मी मौके पर आ गए और छह लोगों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Moradabad BJP leader target pistol at inspector fights with cops vandalize police station
भाजपा नेता ने की थाने में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के केमरी थाने में रविवार की रात भाजपा नेताओं ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए थाने में तोडफोड़ कर दी। आरोप है कि इस दौरान दरोगा द्वारा रोकने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष केमरी ने दरोगा के ऊपर पिस्टल तान दी। मामले की जानकारी होने पर थाने का अन्य स्टाफ मौके पर आ गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके से छह लोगों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने नौ नामजद सहित पांच से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


रविवार रात केमरी थाने में रात्री अधिकारी के रूप में दरोगा राम संजीवन मौर्ये ड्यूटी पर तैनात थे। इस बीच करीब 12 बजे थाने के गेट पर कुछ लोग शोर कर रहे थे। चार कार में करीब दस से 15 लोग आए, जिस पर दरोगा राम संजीवन मौर्ये ने आने का कारण पूछा तो सभी आगबबूला हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष केमरी सौरभ ने दरोगा पर पिस्टल तान दी और कहने लगा 'हम इतने बड़े नेता हैं, तुम हमारा परिचय पूछोगे।' विरोध करने पर सभी ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए थाने में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट के दौरान चार पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। इस बीच शोर सुन अन्य पुलिस कर्मी मौके पर आ गए और छह लोगों को पकड़ लिया लेकिन अन्य सभी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने रामसंजीवन मौर्ये की तहरीर के आधार पर जसप्रीत सिंह उर्फ राजा सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ शमशेर सिंह, बलजीत सिंह, उमेश कुमार, रोहताश मौर्ये, जितेंद्र, हरद्वारी, राजकुमार , सौरभ सहित पांच से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।


केमरी थानाध्यक्ष राजीव गंगवार ने बताया कि मौके से जितेंद्र, उमेश कुमार, रोहताश मौर्ये, बलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और जसप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें रोहताश मौर्ये पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग है। सभी लोग खनन से जुड़े है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed