फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad BJP leader shaifali singh found zila panchayat president ticket

सोशल मीडिया पर डा. शैफाली को भाजपा से जिपं अध्यक्ष का टिकट मिलने का दावा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
moradabad BJP leader shaifali singh found zila panchayat president ticket
मुरादाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट की दौड़ में भाजपा की ओर से जोर लगा रहे दावेदारों में एक डा. शैफाली सिंह को टिकट मिलने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। मंगलवार देर रात से बधाई की पोस्ट वायरल होने लगीं। हालांकि लखनऊ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन डा. शैफाली सिंह का दावा है कि जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने उन्हें और विधायक को फोन करके यह बात बताई है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष से जब संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। डा. शैफाली सिंह कुंदकरी वार्ड 21 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं।
विज्ञापन

भाजपा के जिला सह संयोजक आईटी विभाग पंकज कुमार, राजीव सैनी, प्रिया अग्रवाल, सागर वर्मा, पूजा गुप्ता, ठाकुर प्रदीप सिंह, चौधरी सनी, अभिषेक चौबे, अर्पित चौहान, रंजीत सिंह, प्रीती कश्यप आदि 20 से अधिक समर्थकों ने शुभकामनाएं दे डालीं। विधायक रितेश गुप्ता ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने उन्हें फोन करके डा. शैफाली को टिकट मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश नेतृत्व से इस संबंध में कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य डॉ. शैफाली सिंह ने कहा है कि जिलाध्यक्ष ने फोन पर उन्हें इस बात की जानकारी दी है। अभी लखनऊ से कोई फोन नहीं आया है। सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों की बधाई मिली है। इस संबंध में जब जिलाध्यक्ष से पुष्टि करने की कोशिश की गई तो उनका फोन व्यस्त रहा, बाद में बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed