{"_id":"669bb7b61bd28d456a09e6f6","slug":"moradabad-bike-rider-woman-dies-after-being-hit-by-a-dumper-son-seriously-injured-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से जख्मी, दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से जख्मी, दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर हादसा
Sat, 20 Jul 2024 06:42 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मूंढापांडे/मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मूंढापांडे/मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:42 PM IST
सार
मूंढापांडे में डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें मां बेटे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला रामकीर्ति (50) रामपुर जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के कैनलगंज गांव की निवासी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को रामकीर्ति अपने बेटे अमर सिंह के बाइक से मूंढापांडे क्षेत्र में बूजपुर आशा गांव स्थित माता मंदिर के दर्शन करने जा रही थी। दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर बूजपुर मान गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में मां बेटा घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां उपचार के दौरान रामकीर्ति की मृत्यु हो गई है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के शव परिवारजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बेटे अमर सिंह की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है।