फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Bhabhi was raped after being given intoxicating substance cold drink, accused also made video

Moradabad: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला भाभी से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो भी बनाई, पति ने करवाया गर्भपात

Fri, 28 Jun 2024 06:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 06:01 PM IST
सार

मुरादाबाद के डिलारी इलाके की रहने वाली महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि उसे नशीली चीज पिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी पर वीडियो बनाने का भी आरोप है। 

विज्ञापन
Moradabad: Bhabhi was raped after being given intoxicating substance cold drink, accused also made video
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिलारी क्षेत्र की एक महिला ने देवर पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने पति पर भी गर्भपात कराने का आरोप लगाकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपा। कहा कि करीब ढाई साल पहले उसका निकाह मुरादाबाद के मंझोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसके पति के अन्य महिलाओं से संबंध है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसका पति उसके पास कम आता था और उसे उसे खाने में नशीला पदार्थ खिला देता था। जिससे वह पूरी रात बेहोश रहती थी। महिला का आरोप है कि एक दिन देवर ने भी उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत परिजनों से की तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे अपने साथ घर ले गए, लेकिन कुछ दिन बाद हुई पंचायत के बाद पति उसे ससुराल ले आया।

महिला का आरोप है कि करीब नौ माह पहले उसके ननदोई और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत ससुराल वालों से करने पर उन्होंने उसे अलग कमरा दिला दिया। आरोप है कि डेढ़ माह की गर्भवती होने पर पति ने दूसरे का बच्चा होने की बात कहकर उसका गर्भपात करा दिया। 

हालत बिगड़ने पर उसे ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पुलिस से पति और ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

देवर ने किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर पति ने दिया तलाक

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा। कहा कि करीब चार साल पहले उसका निकाह थाना डिलारी क्षेत्र निवासी व्यक्ति से हुआ था। कम दहेज देने को लेकर उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे।

महिला का आरोप है कि 20 माह पहले वह कमरे में थी। तभी उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। इसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो आरोप है की पति ने उसे तलाक दे दिया। वह अपने मायके में रहने लगी।



बाद में समझौता हो जाने पर वह फिर से ससुराल में आ गई, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। महिला का आरोप है कि सात मई को एक पड़ोसी उसे अपने साथ बहला फुसलाकर रेलवे स्टेशन पर ले गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed