फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad-Bareilly passenger train changed to MEMU, will run from 8

Moradabad News: मेमू में बदली मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर ट्रेन, आठ से चलेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Moradabad-Bareilly passenger train changed to MEMU, will run from 8
मुरादाबाद। रेलवे ने (04366-65) मुरादाबाद-बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन को मेमू में बदल दिया है। इस ट्रेन का संचालन अब डीजल से नहीं बिजली से किया जाएगा। साथ ही नौ कोच के साथ 12 बोगियां होंगी। आठ अप्रैल से मुरादाबाद से व नौ अप्रैल से बरेली से इस ट्रेन का मेमू के रूप में संचालन शुरू हो जाएगा। इससे रेलवे को हर दिन एक लाख 20 हजार व हर माह करीब 36 लाख रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन

विभागीय जानकारों के मुताबिक डीजल से ट्रेन संचालन पर हर किलोमीटर पर छह से आठ लीटर की खपत होती है। जबकि बिजली से ट्रेन चलाने पर 10 से 14 यूनिट प्रति किलोमीटर की खपत होती है। डीजल की अपेक्षा रेलवे को बिजली काफी कम दाम में उपलब्ध हो जाती है। मुरादाबाद से चंदौसी होते हुए बरेली तक की दूरी 112 किलोमीटर है। डीजल की कीमत 88 रुपये प्रति लीटर है। इसके अनुसार यदि सात लीटर डीजल की खपत प्रति किलोमीटर मानकर जोड़ा जाए तो ईंधन पर खर्च 68992 रुपये होता है। ईंधन पर इतना ही खर्च बरेली से मुरादाबाद लौटने में होगा।
विज्ञापन

इसके स्थान पर बिजली से संचालन में औसतन 12 यूनिट बिजली की खपत प्रति किलोमीटर होगी। इसके अनुसार मुरादाबाद से बरेेली तक जाने में 1344 यूनिट खर्च होंगे। इसकी कीमत 7400 रुपये होती है। इस तरह बरेेली से मुरादाबाद वापसी में ट्रेन 7400 रुपये की बिजली ही खर्च करेगी। जबकि इससे कई गुना ज्यादा राशि अनारक्षित टिकटों से रेलवे को मिल जाएगी। मेमू के संचालन से मुरादाबाद से बरेली व बरेली से वापस लौटने में इंजन की दिशा नहीं बदलनी पड़ेगी। इससे समय की भी बचत होगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि बिजली से ट्रेन संंचालन करके मुरादाबाद मंडल ईंधन खर्च में कमी ला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed