{"_id":"65dee65262a9ac40d805b3f1","slug":"moradabad-bar-election-tough-competition-for-the-post-of-president-and-general-secretary-counting-of-votes-a-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Bar Election: अध्यक्ष पद पर प्रदीप विजयी, महासचिव बने अभिषेक भटनागर, समर्थकों ने जमकर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Bar Election: अध्यक्ष पद पर प्रदीप विजयी, महासचिव बने अभिषेक भटनागर, समर्थकों ने जमकर मनाया जश्न
Wed, 28 Feb 2024 07:41 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:41 PM IST
सार
मुरादाबाद बार चुनाव की बुधवार को मतगणना शुरू हो गई है। एक दिन पहले हुए मतदान प्रक्रिया में 2158 वकीलों ने भाग लिया था। 21 पदों के लिए 73 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद बार चुनाव के बाद मतगणना जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव के बाद बुधवार को मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रदीप सिन्हा और महासचिव पद पर अभिषेक भटनागर ने बाजी मारी। मतदान में 2158 वकीलों ने भाग लिया।
विज्ञापन
अध्यक्ष, महासचिव पद समेत 21 पदों के लिए 73 प्रत्याशियों की किस्मत आजमा रहे हैं। बुधवार सुबह से मतों की गिनती शुरू हुई जो बृहस्पतिवार को भी चलेगी। फिलहाल अध्यक्ष और महासचिव पद की ही घोषणा की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह दस बजे से ही मतदान प्रक्रिया आरंभ कर दी गई। जिसमें करीब 11 बजे के बाद वकीलों की लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थीं। मतदाता अपने चुनिंदा प्रत्याशियों को वोट देने के लिए लाइन लगाकर वोट देते दिखाई दिए।
विज्ञापन
एल्डर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीस पोलिंग बूथ बनाए गए थे। अधिवक्ताओं ने शांति के साथ अपने वोट का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
सबसे पहले अध्यक्ष और महासचिव का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। जिसके साथ अन्य पदों की गिनती भी की जाएगी। मतगणना समय पर पूरी नहीं हो पाएगी तो बृहस्पतिवार को भी मतगणना का कार्य किया जा सकता है।
307 वकीलों ने नहीं किया मतदान
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में 73 प्रत्याशियों ने हुंकार भरी थी। बार कमेटी के 21 पदों पर कमेटी का गठन किया जाना है। 2465 मतदाताओं की सूची तैयार की गई थी। मंगलवार की सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक 2158 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। 307 वकीलों ने मतदान नहीं किया।