फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad bar association wasim rizvi and former bar association president Amirul Hasan Jafr

मुरादाबाद : कुरान की आयतें हटाने की याचिका को लेकर वसीम रिजवी के सिर पर 11 लाख का इनाम

Sun, 14 Mar 2021 02:55 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 14 Mar 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
moradabad bar association wasim rizvi and former bar association president  Amirul Hasan Jafr
वसीम रिजवी - फोटो : ANI

दि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमीरुल हसन जाफरी ने वसीम रिजवी का सिर कलम करने वाले के लिए 11 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है। बार के पूर्व अध्यक्ष जाफरी शनिवार को पूर्व विधायक राहत मौलाई की स्मृति में आयोजित कौमी एकता प्रोग्राम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


आईएमए के सभागार में राहत मौलाई मेमोरियल सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जाफरी ने कहा कि वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों के खिलाफ देश की सर्वोच्च अदालत में जो रिट दायर की है, उसकी हम मजम्मत करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी इंसान नहीं शैतान हैं। कुरान मजीद के बारे में गलत बयानबाजी करने वाले को ऐसी सजा देना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि इनाम की राशि की व्यवस्था वह अपने पास से और बार एसोसिएशन के लोगों से चंदा करके एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इसके बाद भी रकम कम पड़ती है तो वह अपनी औलाद को भी बेच देंगे। उनकी इस घोषणा के समय मंच पर मौजूद शहर इमाम समेत कई अन्य लोग सकते में आ गए, हालांकि किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। 

कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व विधायक राहत मौलाई के बेटे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष असद मौलाई ने अधिवक्ता अमीरुल हसन जाफरी के इस बयान को उनका निजी विचार बताया है।


उधर दि बार एसोसिएशन के महासचिव राकेश वशिष्ठ का कहना है कि अमीरुल हसन जाफरी के दिए गए कट्टरपंथी बयानों से दि बार एसोसिएशन का कोई संबंध नहीं है और ना ही भविष्य में कभी होगा। यह उनका व्यक्तिगत बयान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed