फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Bajrang Dal activist shot dead; angry locals hold protest outside police station

मुरादाबाद: बजरंग दल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने की थाने के बाहर नारेबाजी..Video

Mon, 29 Sep 2025 07:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 07:45 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर पुराने विवाद को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारी शोभित ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Bajrang Dal activist shot dead; angry locals hold protest outside police station
मुरादाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी वसंत विहार चौराहे पर सोमवार शाम पांच बजे इंस्टाग्राम पर कमेंट्सबाजी के विवाद में बजरंग दल के सूरज नगर खंड के संयोजक शाेभित ठाकुर उर्फ भूरा (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


घटना के समय शोभित अपने दोस्तों के साथ घूमने घर से निकला था। इस घटना के बाद गुस्साएं कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। इसी बीच कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद उन्हें समझाकर शांत कराया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। कटघर के गुलाबबाड़ी चुंगी सूरज नगर निवासी घनश्याम ठाकुर का इकलौता बेटा शोभित ठाकुर उर्फ भूरा दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वह बजरंग दल में सूरज नगर खंड संयोजक भी था। घनश्याम ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे उनका बेटा घर में मौजूद था। इसी दौरान वहां उसका दोस्त गौतम कश्यप आया। पहले दोनों ने घर में ही बैठकर चाय पी।

इसके बाद दोनों बाइक से घूमने के लिए निकल गया। रास्ते में इनके दो दोसत आदित्य और रोहित मिल गए। इसके बाद चारों कटघर क्षेत्र में ही बलदेवपुरी वसंत विहार चौराहे पर पहुंच गए। शाम करीब पांच बजे चारों दोस्त दुकान के सामने खड़े बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान वहां जतिन उर्फ लाला, अक्कू शर्मा, अविनाश पासी और रोहित जाटव आ गए। चारों आरोपियों ने शोभित को घेर लिया। इसी दौरान अक्कू ने शोभित की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। शोभित मौके पर ही गिर गया।

इसके बाद आरोपी गौतम, आदित्य और रोहित को धमकी देकर भाग गए। गौतम ने इस घटना की जानकारी शोभित के चचेरे भाई प्रिंस को दी। प्रिंस और परिजन मौके पर पहुंच गए और वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शोभित को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता कटघर थाने के गेट पर जुट गए और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने पुलिस कमियों पर ही अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

करीब दो घंटे बाद एसपी सिटी और बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समझाने पर मान गए। इस मामले में पुलिस ने शोभित के पिता की तहरीर पर अविनाश, रोहित, अककू और जतिन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि अविनाश और शोभित के बीच चार माह पहले एक लड़की को लेकर इंस्टाग्राम पर कमेंट्सबाजी हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed