फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Audio of girl and her fiance made viral changing voice using AI, photos of victim also posted

Moradabad: एआई से आवाज बदल युवती और मंगेतर की ऑडियो किया वायरल, चार आईडी बना पीड़िता के अश्लील फोटो भी पोस्ट

Thu, 16 Jan 2025 12:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 12:53 PM IST
सार

भोजपुर में एआई का दुरुपयोग कर युवती और मंगेतर की आवाज बदलकर अश्लील ऑडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। आरोपी ने चार फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भी युवती के बारे में गलत जानकारी पोस्ट की। पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Moradabad: Audio of girl and her fiance made viral changing voice using AI,  photos of victim also posted
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री-पिक

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए युवती और उसके मंगेतर की आवाज बदल कर किसी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके अलावा आरोपी ने फेसबुक पर चार फर्जी आईडी बनाकर युवती के अश्लील फोटो और ऑडियो रिकॉर्डिंग  पोस्ट दी। 

विज्ञापन

 
आरोपी की इस हरकत से पीड़िता और उसके परिजन परेशान हैं। भोजपुर थाने की पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया था। इसके बाद से कोई व्यक्ति उसकी बेटी और परिवार को बदनाम करने में लगा है।
विज्ञापन


आरोपी ने फेसबुक से चार अलग-अलग नाम से आईडी बनाई है। आरोपी ने युवती के फोटो एडिट कर उन्हें फर्जी आईडी के जरिए पोस्ट कर रहा है। इसके अलावा आरोपी ने एआई के जरिए युवती और उसके मंगेतर की आवाज बदलकर ऑडियो रिकॉर्डिंग बना ली। जिसमें अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से भोजपुर पुलिस फर्जी आईडी बनाने वाले आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इन नामों से आरोपी ने बनाई फर्जी आईडी

युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने फर्जी आईडी सुनीत राजपूत, दूसरी कामिल, तीसरी राधे-राधे और चौथी आईडी गुड एंड गुड नाम से बनाई है। भोजपुर थाने की पुलिस ने साइबर सेल की मदद से सभी आईडी बंद कराने के लिए फेसबुक मुख्यालय को मेल भेज दिया है। इसके अलावा सोशल साइटों पर यह भी चेक किया जा रहा है कि आरोपी ने इनके अलावा कोई अन्य आईडी तो नहीं बनाई है।

फोटो और ऑडियो वायरल होने से डिप्रेशन में युवती 

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि फोटो और ऑडियो वायरल होने के बाद से उसकी बेटी बहुत परेशान है। वह डिप्रेशन में आ गई है। उसने घर से निकलना भी बंद कर दिया है। पिता कहना है कि आरोपी ने बेटी और पूरे परिवार की बदनामी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed