{"_id":"667d13e636ba2a8cf1017b55","slug":"moradabad-attempt-to-kidnap-a-girl-parents-and-brother-shot-when-opposed-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में दुस्साहस: युवती को अगवा करने की कोशिश, विरोध पर मां-बाप और भाई को मारी गोली, धमकी भी दे गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में दुस्साहस: युवती को अगवा करने की कोशिश, विरोध पर मां-बाप और भाई को मारी गोली, धमकी भी दे गए आरोपी
Thu, 27 Jun 2024 12:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:58 PM IST
सार
मुरादाबाद में नकाबपोश बदमाशों ने देर रात एक घर में घुसकर युवती को अगवा करने का प्रयास किया। परिजनों के जाग होने पर उन्होंने इसका विरोध कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इससे गुस्साए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
मुरादाबाद में घटना के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार देर रात करीब तीन बजे एक युवती को अगवा करने के लिए चार युवक तमंचों से लैस होकर घर में घुस गए। परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। जिससे युवती के भाई, मां बाप गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी ग्रामीण की बेटी को करीब एक साल पहले दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दी।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया था। इसके बाद ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी संभल के एक गांव में कर दी थी। आरोपी भी जेल से जमानत पर छूट गया था। युवती के परिवार का कहना है कि बुधवार रात परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब तीन बजे चार बदमाश चेहरे पर नकाब लगाकर घुसकर उन्होंने युवती की छोटी बहन को तमंचे के बल पर उठा लिया। उसे युवती के बारे में पूछताछ की। युवती ने शोर मचाया तो उसके मां बाप और भाई व बहन भी जाग गई।
बदमाशों ने युवती को अगवा कर ले जाने की कोशिश की। परिवार के विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से युवती के भाई के सीने में गोली मार दी। इसके बाद युवती की मां और बाप को भी गोली मार दी। फायरिंग की आवाज से आस पड़ोस के लोग जाग गए।
उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वह जंगल की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। युवती के भाई की हालत गंभीर है। उसे रेफर कर दिया गया है।
युवती की छोटी बहन ने बताया कि उसने एक बदमाश के चेहरे से नकाब खींच लिया था। युवती ने उसकी पहचान आरोपी युवक के तौर पर की है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने पीड़ित परिवार व गांव वालों से पूछताछ की। उनका कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।