फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Assistant professor attacked; case registered after complaint to SSP

Moradabad: असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमला, चाैकी में नहीं हुई सुनवाई, एसएसपी से शिकायत के बाद केस

Sat, 10 Jan 2026 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 12:17 PM IST
सार

केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर को आउटसोर्सिंग कर्मचारी और उसके साथियों ने कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Moradabad: Assistant professor attacked; case registered after complaint to SSP
संभल पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार स्थित राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृष्णवीर सिंह पर कार सवार लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें प्रोफेसर घायल हो गए। प्रोफेसर का दावा है कि हमला करने वालों में कॉलेज का आउट सोर्सिंग कर्मचारी मोहित भी शामिल था।

विज्ञापन


क्लासरूम का गेट खोलने के लिए कहने पर कर्मचारी नाराज हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहित और उसके साथियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मझोला के लाइन पार निवासी डॉ. कृष्णवीर सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह राजकीय केजीके मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन


20 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे कॉलेज पहुंचे तो क्लासरूम बंद था और छात्र आ चुके थे। उन्होंने बाबू से कहा तो बाबू ने मोहित को क्लासरूम खोलने के लिए भेज दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर का कहना है कि मोहित ने इस बात को लेकर रंजिश मान ली और उसने अपने तीन साथी बुला लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रोफेसर अपनी बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। उनके साथ बाइक पर ही पीछे कार्यवाहक प्रिंसिपल डीएस कुशवाह भी सवार थे। रामलीला मैदान वाली रोड पर मोहित और उसके साथियों ने कार से टक्कर मारकर बाइक गिरा दी।

जिसमें डॉ. कृष्णवीर सिंह और डॉ. डीएस कुशवाह घायल हो गए। इसके बाद मोहित और उसके साथियों ने हमला कर दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।

नहीं हुई सुनवाई, एसएसपी से की शिकायत 
डॉ. कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपना इलाज कराया और तीन दिन बाद पुलिस चौकी और थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

डायरेक्टर ने गठित की कमेटी
डॉ. कृष्ण वीर सिंह ने निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार को पत्र भेजकर घटना की जानकारी दी है। निदेशक के आदेश पर कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. डीएस कुशवाह ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed