फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: ASHA was delivering a baby in a private hospital, then the health department raided

Moradabad: निजी अस्पताल में प्रसव करा रही थी आशा, तभी स्वास्थ्य विभाग का पड़ा छापा...अब नाैकरी पर बन आई

Sat, 26 Oct 2024 03:15 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी  कांठ।
संवाद न्यूज एजेंसी  कांठ। Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 03:15 PM IST
सार

कांठ सीएचसी की आशा निजी अस्पताल में महिला का प्रसव कराते हुए पकड़ी गई। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई और सेवा समाप्ति की संस्तुति की जा रही है। अस्पताल संचालक को भी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज दिखाने का नोटिस भेजा गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: ASHA was delivering a baby in a private hospital, then the health department raided
अस्पताल - फोटो : freepik

विस्तार

कांठ सीएचसी में तैनात एक आशा निजी अस्पताल में महिला का प्रसव कराते हुए पकड़ी गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसकी सेवा समाप्ति की संस्तुति भी की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह को सूचना मिली कि उप स्वास्थ्य केंद्र बेगमपुर की आशा तोशिवाल जो कि गांव हीरापुर में तैनात है, वह कांठ के निजी अस्पताल में एक महिला का प्रसव करा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने सूचना का संज्ञान लेते हुए ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव और पीएमडब्लू अनिल कुमार सैनी को मौके पर भेजा। दोनों यहां पहुंचकर निजी अस्पताल में चेक किया तो आशा तोशिवाल यहां स्टाफ रूम में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि आशा मिश्रीपुर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी को इस निजी अस्पताल में प्रसव के लिए लाई थी। इसके अलावा दो अन्य महिलाएं भी अस्पताल में मिलीं, जिनके प्रसव हुए थे। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि निजी अस्पताल में महिला का प्रसव कराते पकड़ी गई आशा तोशिवाल का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

उसने स्वीकार किया है कि वह गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए निजी अस्पताल ले जाती है। उसकी सेवा समाप्ति के लिए संस्तुति की जा रही है। इसी के साथ निजी अस्पताल के संचालक को भी रजिस्ट्रेशन संबंधी  दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो उसे सील कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

कोचिंग सेंटर व मकान में चोरी करने में दो गिरफ्तार

कटघर थाने की पुलिस न कोचिंग सेंटर और मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मझोला के जयंतीपुर मीना नगर निवासी सिराज और करूला निवासी दानिश हैं।



आरोपियों के पास से एक एलईडी, दो मोबाइल फोन, 3200 रुपये, पीतल की 28 प्लेट, एक लैपटॉप बरामद किया गया है। आरोपियों ने 19 अक्तूबर की रात कोचिंग सेंटर और 22 अक्तूबर की रात कटघर के रहमतनगर निवासी मोहम्मद दानिश के घर से 30 से 35 किलोग्राम पीतल के बर्तन चोरी किए थे। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed