फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Asaram, arrested in an encounter, dies in jail, was shot in the leg two months ago

moradabad: मुठभेड़ में गिरफ्तार आशाराम की जेल में मौत, दो माह पहले पैर में लगी थी गोली, परिजन बोले- हत्या है

Thu, 14 Aug 2025 10:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 10:38 AM IST
सार

मुरादाबाद जेल में बंद कैदी की मौत हो गई। उसे दो माह पहले पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उधर, जेल प्रशासन का कहना है कि वह शौचालय में गिर गया था।

विज्ञापन
Moradabad: Asaram, arrested in an encounter, dies in jail, was shot in the leg two months ago
मुरादाबाद जेल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दो माह पहले पुलिस मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार किए गए आरोपी आसे उर्फ आशाराम की जिला जेल में बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि वह शौचालय में गिर गया था। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के चौकोनी निवासी आशे उर्फ आशाराम को बिलारी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद था। आसे के खिलाफ बिलारी में हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, जालसाजी, अपहरण और पाॅक्सो एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज हैं।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि आसे उर्फ आशराम के पैर में गोली लगी थी। वह छड़ी के सहारे चलता था। बुधवार की शाम करीब चार बजे वह शौचालय गया था और गिर गया। अन्य बंदियों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बंदी के परिवार को सूचना दी गई।

जिला अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचे मृतक के भाई दान सिंह का आरोप है कि जेल में उसके भाई की हत्या की गई है। उसका दावा है कि मंगलवार जेल में आशाराम के साथ मारपीट की गई थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।


बंदी लंबे समय से बीमार चल रहा था। 15 दिन पहले भी मेरठ के मेडिकल कालेज में उसका इलाज कराया गया था। जेल में बंदी के साथ कोई घटना नहीं हुई है। आलोक सिंह, जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed