फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Another case registered against Inspector

Moradabad : 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा के खिलाफ एक और केस दर्ज, आय से 50 लाख ज्यादा जुटा ली संपत्ति

Sun, 04 Feb 2024 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 01:10 AM IST
सार

दरोगा पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूराे के इंस्पेक्टर मोहम्मद इश्तियाक की जांच में दरोगा पर आय से 50 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति अधिक मिली है।

विज्ञापन
Moradabad: Another case registered against Inspector
demo pic... - फोटो : Social Media

विस्तार

करीब पांच साल पहले मझोला क्षेत्र में 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। दरोगा पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूराे के इंस्पेक्टर मोहम्मद इश्तियाक की जांच में दरोगा पर आय से 50 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति अधिक मिली है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो की मुरादाबाद इकाई में तैनात इंस्पेक्टर मोहम्मद इश्तियाक ने मझोला थाने में दरोगा जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बागपत जनपद के बडौ़त तहसील के गांव हिलवाड़ी निवासी जितेंद्र सिंह तोमर यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। जितेंद्र की बरेली पुलिस लाइन में तैनाती है।
विज्ञापन


अक्तूबर 2019 में मझोला थाने की नया मुरादाबाद की पुलिस चौकी पर दरोगा जितेंद्र सिंह प्रभारी के पद तैनात थे। तब एसीबी की टीम ने उन्हें दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने एंटी करप्शन ब्यूरो को एसआई जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच के आदेश दिए थे। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर मोहम्मद इश्तियाक को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी जितेंद्र सिंह तोमर ने निर्धारित अवधि में अपने वेतन, बोनस, एरियर, बीमा पॉलिसी और ब्याज समेत अन्य वैध स्रोतों के जरिए कुल 63 लाख 53 हजार 348 रुपये की आय अर्जित की थी जबकि इसी अवधि में चल और अचल संपत्ति, निवेश और पारिवारिक भरण पोषण समेत अन्य मदों में कुल 89 लाख 15 हजार 205 रुपये खर्च किए हैं। दरोगा ने अपनी शुद्ध वैध आय से 25 लाख 61 हजार 857 रुपये अधिक की संपत्ति जुटा ली है। यह संपत्ति उनकी आय से 40.32 फीसदी अधिक बन रही है।


इंस्पेक्टर मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि उन्होंने दरोगा को नोटिस भेजकर उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन 25 लाख 61 हजार 857 रुपये की संपत्ति का कोई जवाब नहीं दे पाए। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि एसआई जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed