फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad and Ghaziabad dominated the shooting competition

Moradabad News: शूटिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद और गाजियाबाद का रहा दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Moradabad and Ghaziabad dominated the shooting competition
मुरादाबाद। 23 वीं वाहिनी पीएसी के तत्वाधान में फायरिंग रेंज मतलबपुर में चल रही 26 वीं अंतर वाहिनी पीएसी जोन एलार्म एफीसियेंसी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद और गाजियाबाद की टीमों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

एलार्म एफीसियेंसी रेस प्रतिस्पर्धा में 23 वीं वाहिनी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा रायफल शूटिंग स्पर्धा में मेजबान 23वीं वाहिनी ने सर्वाधिक 621 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और 41 वीं वाहिनी मेरठ ने 445 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्बाइन शूटिंग में गाजियाबाद ने सर्वाधिक अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है जबकि मुरादाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही। एयर रायफल शूटिंग प्रतिस्पर्धा में 9वीं वाहिनी ने 106 अंक प्राप्त कर प्रथम, मेजबान 23 वीं वाहिनी ने 83 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन किया गया। 24 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अतुल शर्मा ने ने विजेता टीमों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान 23 वीं पीएसी क सहायक सेनानायक मो. परवेज आलम समेत नवीन कुमार नायक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article