{"_id":"694aac204594a632a701dad7","slug":"moradabad-an-out-of-control-bull-attacked-a-woman-in-pakbara-leaving-her-seriously-injured-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पाकबड़ा में बेकाबू सांड का हमला, बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, अन्य में अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पाकबड़ा में बेकाबू सांड का हमला, बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, अन्य में अफरा तफरी
Tue, 23 Dec 2025 08:20 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 23 Dec 2025 08:20 PM IST
सार
पाकबड़ा में घर के बाहर बैठी महिला पर सांड ने हमला कर दिया। इसमें वह जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
संतोष देवी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पाकबड़ा के छतरी वाले कुएं मोहल्ला निवासी बुजुर्ग महिला संतोष देवी पर मंगलवार दोपहर बेकाबू सांड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में संतोष देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। उन्हें इलाज के लिए साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
संतोष देवी नगर के बड़े परचून कारोबारी मनोज गुप्ता की मां हैं। घटना के समय वह अपने घर के बाहर अन्य महिलाओं के साथ बैठी थी। इसी दौरान अचानक सांड आया और हमला कर दिया। इससे माैके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
संतोष देवी के भतीजे उपकार गुप्ता ने बताया कि सांड पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। इसकी शिकायत नगर पंचायत में की जा चुकी है लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं गया है। लोगों ने नगर पंचायत से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन