फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Amazing... Garbage theft in smart city, people are earning huge money by selling junk

Moradabad: गजब... स्मार्ट सिटी में कूड़े की चोरी, कबाड़ का सामान बेच कर रहे हैं मोटी कमाई, नहीं मिल रहा राजस्व

Sat, 19 Oct 2024 07:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी में कूड़े की चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें चोर घरों से कूड़ा उठाकर कबाड़ बेचते हैं और कचरा सड़कों पर फेंक देते हैं। नगर निगम ने तीन कंपनियों से अनुबंध किया है, लेकिन कूड़ा चोर मनमाना शुल्क लेकर अवैध रूप से कचरा उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Amazing... Garbage theft in smart city, people are earning huge money by selling junk
रामपुर रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी में कूड़े की चोरी हो रही है। नगर निगम अधिकारियों की नजरों से बचते हुए चोर लोगों के घरों से कूड़ा उठाते हैं और उससे कबाड़ का सामान निकालकर उसे बेचकर कमाई करते हैं। इसके बाद कूड़े को सड़कों के किनारे फेंक देते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा कूड़ा चोर लोगों से कूड़ा उठाने के नाम पर भी मनमाना शुल्क वसूल करते हैं।

विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों को जब इस चोरी की जानकारी हुई तो वे दंग रह गए। अब कूड़ा चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। नगर निगम की ओर से शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए तीन कंपनियों से अनुबंध किया गया है। ये कंपनियां शहर के सभी 70 वार्ड में कूड़ा कलेक्शन का काम करती हैं।
विज्ञापन


इन कंपनियों की ओर से काम में लापरवाही या ढिलाई बरती जाती है, जिसका फायदा अन्य लोग उठा रहे हैं और कूड़े की चोरी कर रहे हैं। कूड़ाा चोर लोगों के घर व मोहल्लों से कूड़ा उठाने के नाम पर मनमाना चार्ज वसूल रहे हैं। कूड़ा उठाने के नाम पर वसूली की कोई रसीद भी नहीं देते हैं और न ही निगम को इसका राजस्व मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मामले कांठ रोड, जिगर कॉलोनी, फकीरपुरा जैसे क्षेत्र में अधिक हैं। निगम ने जिन कंपनियों से अनुबंध किया है, वह कूड़े का कलेक्शन करने के बाद कचरे को निर्धारित डंपिंग ग्राउंड में एकत्र करती हैं। जहां से उसे खाद बनाने वाले प्लांट में भेज दिया जाता है।

रामपुर रोड पर स्थित इस प्लांट में कचरे का निस्तारण कर कंपनी उससे कंपोस्ट खाद तैयार करती है, जिसका जैविक खेती में उपयोग होता है। वहीं कूड़ा चोर कचरे को निस्तारण के लिए भेजने के बजाय उसे खुले में फेंक रहे हैं।


अनुबंधित कंपनी के अलावा भी कुछ लोग कूड़ा उठा रहे है। कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि वह ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर मुकदमा दर्ज कराएं। दीपावली के बाद इस मामले की जांच की जाएगी और ऐसा करने वालों को दंडित किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह अनुबंधित कंपनियों को ही कूड़ा दें। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed