फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: All enemies BJP leader Anuj Chaudhary had become friends, murder conspiracy was hatched jail

Moradabad: भाजपा नेता अनुज चौधरी के सभी दुश्मन हो गए थे दोस्त, जेल से रची गई थी हत्या की साजिश

Sat, 12 Aug 2023 11:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 11:17 AM IST
सार

मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला है कि भाजपा नेता के सभी दुश्मनों ने हाथ मिला लिया था। इसके लिए कुछ दिन पहले एक नेता ने जेल में कई लोगों से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
Moradabad: All enemies BJP leader Anuj Chaudhary had become friends, murder conspiracy was hatched jail
मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में हुई भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या का ताना बाना जेल में बुना गया था। यहां उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी से अनुज चौधरी के दुश्मन मुलाकात करने पहुंचे थे। लंबी चर्चा करने के बाद जेल से बाहर आते ही भाजपा नेता को पार्श्वनाथ सोसायटी में गोलियों से भून दिया गया था। पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की तो इस तरह क्लू हाथ लगे हैं। जिस पर पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं।

विज्ञापन

मझोला के नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में बृहस्पतिवार शाम छह बजे गोलियां मारकर मौत के घाट उतारे गए भाजपा नेता अनुज चौधरी के दोस्तों की लिस्ट लंबी है। दुश्मनों की भी संख्या कम नहीं है। संभल के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी के दादा की 2013 में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में अनुज चौधरी के परिवार की ओर से गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद गांव में अनुज के परिवार की रंजिश दूसरे परिवार से शुरू हो गई थी। तब अनुज अपने परिवार के साथ अमरोहा के हसनपुर के बुखारीपुर गांव में चले गए थे। इसके बाद भी अनुज चौधरी ने अपनी राजनीति संभल में सक्रिय रखी। जिस कारण असमोली की ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर और उनके बेटे अनिकेत से रंजिश बढ़ती जा रही थी। इसके अलावा अनुज ने प्रॉपर्टी के धंधे में भी किस्मत अजमाई। जिसमें वह तेजी से आगे बढ़ा।

विज्ञापन

यहां भी दुश्मनों की संख्या बढ़ती चली गई। साथ ही दोस्त भी बनते चले गए। दो सितंबर 2020 को अमरोहा में केजीके कॉलेज के पूर्व छात्र नेता एवं संभल के भवालपुर निवासी मोहित चौधरी पर हमला हुआ। जिसमें मोहित चौधरी सात गोलियां चली गई थीं। इस हमले की साजिश रचने में भी अनुज का नाम सामने आया था। मोहित का परिवार भी अनुज से रंजिश रखने लगा था। इसके बाद अनुज ने रहने के लिए सुरक्षित स्थान मुरादाबाद में चुना था।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि अनुज के अधिकांश दुश्मन एक हो गए थे। इसके लिए उन्होंने एक मजबूत प्लानिंग की थी। जिसकी पूरी साजिश जेल में रची गई थी। सोसायटी में कुछ लोगों को अपने विश्वास में लिया गया था। जिसके बाद शूटरों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो। घटना वाले दिन शूटर पहले ही सोसायटी में पहुंच गए थे। इसके बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया गया था। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने दो दिन पहले ही जेल में अनुज के एक दुश्मन से मुलाकात की थी।

कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और संदिग्ध लोगों से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके जरिए कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।  -हेमराज मीना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed