फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: Preparations for air flight from Moradabad completed, service can start from 25th

Moradabad Airport: मुरादाबाद से हवाई उड़ान की तैयारी पूरी, 25 से शुरू हो सकती है सेवा.. कारोबारी उत्साहित

Tue, 13 Feb 2024 02:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 02:23 PM IST
सार

मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू करने के लिए स्थानीय अधिकारी पूरी तरह तैयार है। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि 25 फरवरी से यह सेवा शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन
Moradabad Airport: Preparations for air flight from Moradabad completed, service can start from 25th
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रदेश के पांचों घरेलू उड़ान वाले हवाई अड्डों की पीपीटी बनाई है। इसमें सभी हवाई अड्डों को 25 फरवरी को एक साथ शुरू करने का प्लान है। हाल ही में मुरादाबाद हवाई अड्डे की वीडियोग्राफी मंत्रालय की ओर से कराई गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद लोकार्पण में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों का ब्योरा भी स्थानीय अधिकारियों से मांगा गया है। इसी बीच सोमवार शाम अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद व श्रावस्ती हवाई अड्डों की पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि सभी हवाई अड्डों को डीजीसीए की ओर से लाइसेंस जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


पांचों स्थानों से 25 फरवरी को 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे। मुरादाबाद से सप्ताह में हर दिन लखनऊ व कानपुर की फ्लाइट उपलब्ध होगी। हालांकि लोकार्पण की प्रस्तावित तिथि दिसंबर से जारी की जा रही है। पहले इसे नए साल पर, 25 जनवरी, फिर 15 फरवरी को शुरू करने का प्लान बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अंत में नौ जनवरी को चित्रकूट हवाई अड्डे को लाइसेंस जारी हुआ। इसके बाद 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का बड़ा आयोजन हुआ, शासन-प्रशासन की वहां व्यस्तता रही। फिर 25 जनवरी के बाद कोहरा उड़ान में बाधा बना।

अब वीडियोग्राफी होने व जनप्रतिनिधियों का विवरण मांगे जाने के बाद संभावना है कि 25 फरवरी को मुरादाबाद से हवाई सेवा की शुरुआत हो जाए। निजी कंपनी से व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है। उम्मीद है जल्द ही चार 19 सीटर विमान मुरादाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

 

चित्रकूट के लिए भी शुरू हो सकती है उड़ान

लखनऊ व कानपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद चित्रकूट के लिए भी विमान उड़ सकते हैं। इसके लिए एएआई योजना तैयार कर रहा है। चूंकि मुरादाबाद के अलावा चित्रकूट हवाई अड्डे से भी विमान कानपुर के लिए आवागमन करेंगे ऐसे में कानपुर जाने वाले यात्री वहां से चित्रकूट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। इस मुद्दे पर विचार विमर्श चल रहा है। मुरादाबाद से उड़ान सफल हुई तो भविष्य में मुंबई व बेंगलुरु के लिए भी सेवा शुरू हो सकती है।

 

सबसे बड़ा है मुरादाबाद का रनवे

प्रदेश के नवनिर्मित पांचों घरेलू उड़ान वाले हवाई अड्डों में मुरादाबाद रनवे सबसे बड़ा है। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के मुताबिक अलीगढ़ एयरपोर्ट का रनवे 1448 मीटर लंबा व 25 मीटर चौड़ा है। आजमगढ़ हवाई अड्डे का रनवे 1499 मीटर लंबा व 23 मीटर चौड़ा है। चित्रकूट हवाई अड्डे का रनवे 1302 मीटर लंबा व 23 मीटर चौड़ा है। श्रावस्ती हवाई अड्डे का रनवे 1351 मीटर लंबा व 22 मीटर चौड़ा है। जबकि मुरादाबाद हवाई अड्डे का रनवे 2112 मीटर लंबा व 30 मीटर चौड़ा है।

 

आइए जानें अपने हवाई अड्डे को

  • स्वामित्व - एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
  • भूमि - 52 हेक्टेयर
  • यात्री क्षमता - 50 यात्रियों का बैठने का स्थान
  • निर्माण में लागत - 28.93 करोड़
  • रनवे की लंबाई - 2112 मीटर
  • रनवे की चौड़ाई - 30 मीटर
  • लाइसेंस मिला - 17 नवंबर 2023
  • विमानों का प्रकार - डीएचसी-6 400 ट्विन ऑटर
  • सेवा प्रदाता कंपनी - फ्लाई बिग (बिग चार्टर)

हवाई अड्डे की प्रस्तावित तारीख फरवरी 25 फरवरी है। तय तारीख की घोषणा शासन स्तर से की जाएगी। हम लोकार्पण के लिए व्यवस्था बना रहे हैं। निजी कंपनी की तैयारियां भी पूर्णता की ओर हैं। - अमरजीत सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed