फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport: Land prices started touching sky even before flight, from Rs 50 lakh to 1 crore per bigha

Moradabad Airport: उड़ान से पहले ही आसमान छूने लगे जमीन के दाम, मूंढापांडे में 50 लाख से एक करोड़ प्रति बीघा

Tue, 12 Mar 2024 03:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 03:56 PM IST
सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट के आसपास की जमीनों के दाम अचानक बढ़ने लगे हैं। मूंढापांडे इलाके में हवाई अड्डे के आसपास जमीन के दाम एक करोड़ रुपये प्रति बीघा तक पहुंच चुके हैं। अधिकांश कारोबारी यहां पर जमीन खरीदकर होटल बनाना चाहते हैं।  

विज्ञापन
Moradabad Airport: Land prices started touching sky even before flight, from Rs 50 lakh to 1 crore per bigha
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद हवाई अड्डे के लोकार्पण के बाद उड़ान शुरू होने में अभी वक्त है। इससे पहले ही जमीन के दाम ने आसमान छूना शुरू कर दिया है। लोग हवाई अड्डे के 500 मीटर से एक किलोमीटर के दायरे में जमीन खरीदकर होटल बनाना चाहते हैं। यहां जमीन के दाम 50 लाख से एक करोड़ रुपये प्रति बीघा तक हो गए हैं।

विज्ञापन


स्थानीय किसानों का कहना है कि बाहरी लोग यहां पर होटल बनाना चाहते हैं। इसके लिए स्थानीय प्रॉपर्टी डीलरों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को बुलाकर बातचीत की। कुछ लोगों की जमीन बिकी भी हैं। इसकी कीमत 47 लाख रुपये प्रति बीघा से 65 लाख रुपये प्रति बीघा तक मिली है। वहीं एयरपोर्ट के नजदीक जो जमीन है, किसान उसे बेचना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


इस जमीन के दाम एक करोड़ रुपये प्रति बीघा तक लग रहे हैं। कुछ किसानों का कहना है कि भविष्य में जमीन के दाम तो बढ़ते ही रहेंगे। वह अपनी जमीन पर ही खेती करेंगे या व्यापार करेंगे लेकिन बेचेंगे नहीं। पिछले एक साल में 50 से ज्यादा लोगों ने जमीन बेची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केस-1

भदासना गांव के किसान पंचम सिंह ने बताया, एयरपोर्ट से सीधे हाईवे के पास मेरी जमीन है। एक व्यक्ति ने होटल बनाने व अन्य कारोबार के लिए 10 बीघा जमीन खरीदी है। 57 लाख रुपये प्रति बीघा के मुताबिक मैंने बैनामा कराया। एयरपोर्ट बनने से पहले इस जमीन की कीमत महज 18 लाख रुपये बीघा आंकी जाती थी।

 

केस-2

भदासना गांव के किसान महेंद्र सिंह चौहान का कहना है, हाईवे के पास मैंने भी चार बीघा जमीन बेच दी है। 48 लाख रुपये बीघा के रेट में मैंने सौदा किया है। कई माह से लोग कीमत लगा रहे थे, लेकिन तब मैंने जमीन नहीं बेची थी। अब अच्छी कीमत मिली तो बेच दी।

 

केस-3

किसान सतेंद्र सिंह का कहना है कि एयरपोर्ट के पास भदासना मोड़ पर मेरी जमीन है। कुछ दिन पहले ही 15 बीघा जमीन का सौदा 42 लाख रुपये प्रति बीघा में किया है। वहां कोई व्यक्ति प्लॉटिंग करना चाहते हैं। एग्रीमेंट हो गया है, जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

क्या कहते हैं प्रॉपर्टी डीलर

प्रॉपर्टी डीलर रामरक्षपाल सिंह, संजय आदि का कहना है कि एयरपोर्ट से एक किलोमीटर की दूरी पर भी लिंक रोड पर जमीन की कीमत 30 लाख रुपये प्रति बीघा तक चल रही है। चार महीने पहले तक केवल पांच लाख रुपये बीघा कीमत थी। एयरपोर्ट के नजदीक एक करोड़ रुपये प्रति बीघा की कीमत तक की जमीन है। कई बड़े कारोबारी जमीन खरीदना चाहते हैं।

निर्माण के लिए एएआई से लेनी होगी एनओसी

 

विमानपत्तन प्रबंधक श्याम सुंदर महला का कहना है कि हमने डीजीसीए से लाइसेंस लेने से पहले आसपास के क्षेत्र में कई निर्माण व टावर की ऊंचाई कम कराई है। भविष्य में एयरपोर्ट का विस्तार होगा। ऐसे में जो लोग जमीन खरीदकर निर्माण करना चाहते हैं, उन्हें एक निश्चित ऊंचाई से अधिक के निर्माण के लिए एनओसी लेनी होगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से संपर्क करना होगा।

सर्किल रेट 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर

मुरादाबाद का हवाई अड्डा मूंढापांडे ब्लॉक के भदासना गांव में बना है। एयरपोर्ट के चलते यहां जमीन के भाव बढ़ गए। भदासना क्षेत्र के क्षेत्रीय लेखपाल के मुताबिक वहां की भूमि का वर्तमान में सर्किल रेट 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed