फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Airport inaugurated: First flight on March 10 at 12:30, letter received from PMO

Moradabad Airport inaugurated: दस मार्च को 12:30 बजे पहली उड़ान, पीएमओ से आया पत्र..एएआई ने पूरी की तैयारी

Thu, 07 Mar 2024 10:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 10:17 AM IST
सार

मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण प्रधानमंत्री दस अप्रैल को करेंगे। इस पर पीएमओ की मुहर लग गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास इससे संबंधित पत्र पहुंच गया है। पीएम 12:30 बजे आजमगढ़, अलीगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती व मुरादाबाद हवाई अड्डों का वर्चुअल तौर पर लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन
Moradabad Airport inaugurated: First flight on March 10 at 12:30, letter received from PMO
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद हवाई अड्डे के लोकार्पण की तारीख पर अब प्रधानमंत्री कार्यालय की मुहर लग गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास इससे संबंधित पत्र आया है। इसमें कहा गया है कि 10 मार्च को दोपहर 12:30 बजे आजमगढ़, अलीगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती व मुरादाबाद हवाई अड्डों का लोकार्पण होगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ से विमानों को हीर झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे। इसके बाद निश्चित हो गया है कि 10 मार्च की तारीख मुरादाबाद वासियों का 10 साल का इंतजार खत्म कर देगी। पहले उड़ान का समय सुबह 10:25 बजे प्रस्तावित था लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार इसमें तब्दीली हुई है। 
विज्ञापन


10 मार्च को इंडोनेशिया के पायलट डीएचसी-6-400 प्रकार के विमान को लेकर लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से मुरादाबाद पहुंचेंगे। यह विमान 19 सीटर होगा। विमान का नाम (एस9-327) होगा। यह सुबह 8:45 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगा और सुबह 10:05 बजे मुरादाबाद पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से वापसी में विमान (एस9-330) दोपहर 12:30 बजे रवाना होगा। लखनऊ तक की यात्रा पूरी करने में इसे 65 मिनट लगेंगे। विमान दोपहर 1:35 बजे लखनऊ पहुंच जाएगा। इसके बाद अगले दिन ही मुरादाबाद वापस आएगा। यह सुविधा सप्ताह में हर दिन रहेगी।

 

मेहमानों की सूची पर एडीएम से हुई वार्ता

हवाई अड्डे के निदेशक अमरजीत, सहायक निदेशक श्याम सुंदर महला बुधवार को एडीएम प्रशासन गुलाबचंद के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लोकार्पण की व्यवस्थाओं पर एडीएम से वार्ता की। 1000 मेहमानों के विषय में जानकारी साझा की। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डॉक्टर, निर्यातक, समाजसेवी आदि शामिल हैं। ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों को भी आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है। मुख्य मेहमानों को निमंत्रण पत्र पहुंचाए जाएंगे, इनके अलावा सभी को व्हाट्सएप व ई-मेल के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। एएआई की टीम सभी से फोन पर भी संपर्क करेगी।

 

16 गुणा नौ फीट की एलईडी पर होगा लाइव प्रसारण

हवाई अड्डे पर पार्किंग की ओर भव्य पंडाल लगाया जाएगा। इसमें डेढ़ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कुर्सियों के सामने बड़ी एलईडी स्क्रीन लगी होगी। इसकी चौड़ाई 16 फीट व लंबाई नौ फीट होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, सांसद डॉ. एसटी हसन, नगर विधायक रितेश गुप्ता आदि जनप्रतिनिधियों को अगली पंक्ति में, इसके बाद निर्यातक, डॉक्टर व समाजसेवी रहेंगे। ग्राम प्रधान व पंचायत के सदस्य भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

 

10 मार्च की तारीख पीएम कार्यालय की ओर से घोषित हो गई है। हमने लोकार्पण के लिए तैयारी कर ली है। निजी कंपनी के प्रतिनिधियों को भी सूचना दे दी गई है। अतिथियों को आमंत्रित करने का काम शुरू हो गया है। - अमरजीत, एयरपोर्ट डायरेक्टर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed