फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Air service expected to start from September, DGCA team arrived

Moradabad: सितंबर से हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद, चंद मिनटों में पहुंचेंगे लखनऊ, डीजीसीए की टीम पहुंची

Thu, 24 Aug 2023 01:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 01:49 PM IST
सार

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की टीम मुरादाबाद हवाई अड्डे का तीन दिवसीय निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर कई कमियों को जल्द पूरा करने को कहा। उम्मीद है कि अगले महीने से हवाई उड़ानों का संचालन होगा।  

विज्ञापन
Moradabad: Air service expected to start from September, DGCA team arrived
मुरादाबाद में हवाई अड्डे का निरीक्षण करते डीजीसीए के अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए की टीम मुरादाबाद हवाई अड्डे का निरीक्षण करने पहुंची। दल ने सबसे पहले रनवे की स्थिति देख कुछ मामलों पर एएआई को सुझाव दिए। इसके बाद टर्मिनल भवन, फायर स्टेशन, इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन का जायजा लिया। बृहस्पतिवार को रनवे, ऑपरेशनल एरिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


तीन दिवसीय निरीक्षण के बाद लाइसेंस के लिए उल्टी गिनती शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि 15 दिन के भीतर डीजीसीए अपनी रिपोर्ट देगा। मध्य सितंबर के बाद मुरादाबाद हवाई अड्डे पर उद्घाटन का फीता कट सकता है। डीजीसीए के उप निदेशक सुनील राठी, संयुक्त निदेशक सीमा अष्ट व नरेश मीना ने यह निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से जीएम इंजीनियर हरि कुमार, जीएम एयरोड्रम लाइसेंसिंग एलडी मोहंती, संयुक्त महाप्रबंधक समेत एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप कुमार, श्रावस्ती के एयरपोर्ट डायरेक्टर सतेंद्र यादव मौजूद रहे। 20 दिन पहले ही बीसीएस की टीम ने सिक्योरिटी व फ्लोर वैटिंग के बाद हवाई अड्डे को फिट घोषित किया था।

विज्ञापन


अंतिम निरीक्षण के दौरान एक बार फिर इस टीम को बुलाया गया, इससे सभी तथ्य स्पष्ट रहें। निरीक्षण के दौरान परिसर में उगी बड़ी-बड़ी घास को कटाने के लिए मजदूर लगाए गए। पार्किंग के अलावा रनवे के आसपास भी साफ-सफाई के लिए टीम ने निर्देश दिए।

चेक इन के लिए बने प्रवेश द्वार पर भी मरम्मत कार्य चल रहा था। विभागीय जानकारों के मुताबिक इस बार मुरादाबाद हवाई अड्डे को उड़ान के लिए लाइसेंस मिलना तय है। इसके बाद अलीगढ़, चित्रकूट और श्रावस्ती का निरीक्षण होगा।

 


लखनऊ-कानपुर के लिए शुरू होगी फ्लाइट सेवा

मुरादाबाद हवाई को लाइसेंस मिलने के बाद लखनऊ व कानपुर के लिए फ्लाइट शुरू होगी। यहां से सप्ताह में हर दिन 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे। फिलहाल ट्रेन से लखनऊ जाने में साढ़े पांच घंटे लगते हैं। फ्लाइट से महज दो घंटे में लखनऊ पहुंच जाएंगे।

इसी तरह ट्रेन से कानपुर पहुंचने में आठ घंटे लगते हैं, जबकि फ्लाइट के जरिये ढाई से तीन घंटे में कानपुर पहुंच जाएंगे। लगभग ट्रेन के किराये में मुरादाबाद के लोग फ्लाइट का आनंद ले सकेंगे। इस हवाई अड्डे का लाभ मुरादाबाद मंडल के सभी जनपदों के निवासियों को मिलेगा।

कार्गो टर्मिनल भी जल्द होगा शुरू

एयरपोर्ट के अलावा दलपतपुर स्थित रेलवे का कार्गो टर्मिनल भी जल्द शुरू होगा। इससे निर्यात को दोहरा लाभ होगा। निर्यातक अपने कंटेनर यहां से भेज सकेंगे। जबकि बेंगलुरु व मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद विदेशी ग्राहक मुरादाबाद की फैक्टरियों में आकर उत्पाद देख सकेंगे। फिलहाल दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद ग्राहकों को सड़क मार्ग से आना पड़ता है। दिल्ली के जाम से निकलकर यहां तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है।

डीजीसीए की टीम ने हवाई अड्डे पर कई बिंदु परखे हैं। तीन दिन तक निरीक्षण चलेगा। एएआई अपने कार्य पूरे कर चुका है। उम्मीद है निरीक्षण के बाद जल्द लाइसेंस मिल जाएगा। - गुलाबचंद, एडी प्रशासन, (हवाई अड्डे के नोडल अधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed