{"_id":"5f909b088ebc3e9bcd437c4b","slug":"moradabad-air-polluted-again-city-news-mbd3669062113","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहरों से पहले दूषित हुई शहर की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहरों से पहले दूषित हुई शहर की हवा
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहारों से पहले शहर का वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। बुधवार को हवा की गति धीमी होते ही वातावरण में प्रदूषण की परत छाने लगी। इसकी वजह से पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर पांच सौ माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंच गया। बुधवार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 276 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदूषण के इस स्तर से स्वस्थ व्यक्ति को भी सांस की परेशानी हो सकती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी का कहना है कि हवाएं ठंडी होने की वजह से प्रदूषित कण वातावरण में ठहर रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की भी जरु़रत है।
25 अक्तूबर को दशहरा है। इसके बाद दीपावली आएगी, लेकिन इससे पहले ही शहर का एक्यूआई खासकर पीएम 2.5 का स्तर मानकों से करीब आठ गुना अधिक हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह 11 बजे तक प्रदूषण का स्तर गंभीर अवस्था में होता है। नमी की वजह से धूल के कण हवा में तैर रहे हैं। शहर में लाजपत नगर में प्रदूषण का स्तर सर्वाधिक है, जबकि बुद्घ बाजार और पीटीसी में भी प्रदूषण मानकों से अधिक आ रहा है।
दोपहर में धूप के बावजूद प्रदूषण से ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। बुधवार की सुबह 11 बजे पूरे दिन में सर्वाधिक एक्यूआई 276 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर पांच सौ, औसत 276 और न्यूनतम 98 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पीएम 10 का अधिकतम स्तर 435, औसत 196 और न्यूनतम 125 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्र ने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ हवाएं भी ठंडी हो गई हैं। हवाएं धीमी गति से चल रही हैं। इसकी वजह से वातावरण में प्रदूषित कणों की परत बन रही है। जिस कारण वायुृ प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान हुआ 18 डिग्री सेल्सियस
राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान में .2 की गिरावट के साथ 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान .5 की गिरावट के साथ 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 62 फीसदी थी जो शाम को 55 फीसदी दर्ज की गई। बुधवार को हवा की गति पश्चिमी दिशा से पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही।
एक्यूआई देखकर जाएं टहलने
हिंदू कालेज स्थित नेशनल एयर मॉनीटरिंग प्रोग्राम की समन्वयक डॉ. अनामिका त्रिपाठी ने बताया कि पीएम 2.5 का 24 घंटे का मानक 30 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर है, जबकि पीएम 10 का मानक सौ है। पीएम 10 व्यक्ति की सांस नली तक रहता है, जबकि पीएम 2.5 सांस नली के जरिये फेफड़े तक जाता है और ऑक्सीजन के साथ खून में घुल जाता है। यह कैंसर कारक भी हो सकता है। सांस के रोगी हरियाली क्षेत्र में सूती मास्क लगाकर ही टहलें, जिससे सांस लेने में परेशानी न हो और प्रदूषण के कण भी सांस के साथ शरीर में न जा सकें।। बाहर एक्सरसाइज करने के बजाय घरों में ही योगाभ्यास करें। चौराहों पर फव्वारे नियमित चलने चाहिए। सड़कों पर पानी का लगातार छिड़काव होते रहना चाहिए। वाहनों से जाम न लगने दें। एयर क्वालिटी इंडेक्स नियमित रूप से देखें और एक्यूआई कम होने पर ही टहलें।
इनसेट...
तारीख स्थान सल्फर ऑक्साइड नाइट्रोजन ऑक्साइड पीएम 10 पीएम 2.5
15 अक्तूबर बुध बाजार 20 45 210 117
16 अक्तूबर पीटीसी 22 37 142 --
19 अक्तूबर बुध बाजार 26 48 224 109
20 अक्तूबर पीटीसी 17 35 157 ---