फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad-Agra highway widening is necessary: Chandravijay

मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग का चौड़ीकरण जरूरी : चंद्रविजय

Thu, 24 Jul 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 24 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Moradabad-Agra highway widening is necessary: Chandravijay
बिलारी। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजा चंद्रविजय सिंह ने कहा कि मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और राहगीरों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण होना और बीच में डिवाइडर बनना जरूरी है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बुधवार सुबह क्षेत्र के नीलबाग सहसपुर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब वह मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से 1999 से 2004 तक सांसद रहे उसी कार्यकाल में मुरादाबाद आगरा सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिला। उसी समय मैंने तत्कालीन केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री से मिलकर इस सड़क मार्ग के चौड़ीकरण और डिवाइडर की मांग उठाई थी जो अब तक पूरी नहीं हो पाई। पूर्व सांसद के अनुसार बाद में वह हाईवे चौड़ीकरण की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिले और जिला प्रशासन को भी पत्र दिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने डीएम मुरादाबाद की ओर से मिले जवाबी पत्र पर यह कहते हुए नाराजगी जताई कि डीएम ने अपने पत्र में यह लिखा कि आगरा हाईवे पर अधिक वाहन नहीं चलते हैं जो कि चौड़ीकरण कराया जाए। पूर्व सांसद के अनुसार मुरादाबाद संभल सड़क मार्ग पर आगरा हाईवे से काफी कम वाहन चलने के बाद भी उसका चौड़ीकरण करके डिवाइडर बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed