फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: After death of his father injured son also died, they injured while saving each other from train

Moradabad: पिता की मौत के चार दिन बाद घायल बेटे ने भी तोड़ा दम, ट्रेन से एक-दूसरे को बचाने में हुए थे घायल

Mon, 29 Jul 2024 11:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 11:54 AM IST
सार

कटघर में ट्रेन की टक्कर से एक दूसरे को बचाने के प्रयास में पिता-पुत्र जख्मी हो गए थे। पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बेटे को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने बताया कि उसने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Moradabad: After death of his father injured son also died, they injured while saving each other from train
पिता के बाद घायल बेटे की भी मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में गोविंदनगर रेलवे ट्रैक पर बुधवार देर रात बेटे की जान बचाने के प्रयास में पिता-पुत्र ट्रेन की चपेट में आ गए थे। मौके पर ही पिता की मौत हो गई थी। वहीं रविवार सुबह जिला अस्पताल में घायल बेटे मनोज ने भी दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


थाना कटघर के मोहल्ला महबुल्लागंज निवासी अमरनाथ (61) मोची का काम करते थे। उनके बेटे रोहित ने बताया कि उनका भाई मनोज हलवाई का काम करता था। बुधवार की रात मनोज शराब पीकर आया तो पिता ने उसे डांट दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर वह जान देने की बात कहकर घर से निकल गया। अनहोनी की आशंका में पिता अमरनाथ भी उसके पीछे चल दिए। मनोज गोविंदनगर क्रॉसिंग के पास बने पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन आने पर वह उसके आगे कूदने लगा तो पिता अमरनाथ ने उसे बचाने का प्रयास किया। दोनों रेलवे ट्रैक से एक-दूसरे को हटाने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में अमरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मनोज घायल हो गया था।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को ही परिवार ने अमरनाथ का तीजा किया था। रविवार की सुबह मनोज ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। एसएचओ कटघर संजय कुमार ने बताया कि मनोज का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बाइक और स्कूटी की टक्कर में बच्चे की मौत 

कांठ में बाइक और स्कूटी की आमने सामने की टक्कर में पांच वर्षीय सहरान की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

गांव अकबरपुर चैंदरी निवासी रिफाकत पत्नी गुलशन जहां और पांच साल के बेटे सहरान के साथ बाइक से अमरोहा जा रहे थे। जब यह तीनों कांठ-अमरोहा मार्ग स्थित करूला नदी के पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्कूटी से इनकी बाइक की टक्कर हो गई।



हादसे में सहरान की मौत हो गई, जबकि रिफाकत, गुलशन और स्कूटी सवार शोभा उसके बेटे वैभव और विष्णु निवासी गांव बगवाड़ा थाना स्योहारा जनपद बिजनौर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लगाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed