फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: After Barabanki, the system of making Aadhaar authentication DL started in UP including Moradabad

मुरादाबाद: बाराबंकी के बाद मुरादाबाद सहित यूपी में शुरू हुई आधार प्रमापीकरण डीएल बनाने की व्यवस्था

Fri, 07 Jan 2022 09:28 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 09:28 PM IST
सार

एआरटीओ छवि सिंह ने बताया कि अभी तक आनलाइन डीएल बनाने की व्यवस्था ट्रायल के तौर पर केवल बाराबंकी जिले में थी। सफलता के बाद गुरुवार से इसे मुरादाबाद सहित पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। इसके अनुसार आवेदनकर्ता को परिवहन विभाग की साइट सारथी पर लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
Moradabad: After Barabanki, the system of making Aadhaar authentication DL started in UP including Moradabad
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : Facebook/Jasbir_Hora

विस्तार

अब आपको डीएल बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। यदि आप चाहें तो आधार प्रमापीकरण व्यवस्था से अपने घर बैठे ही डीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं। तमाम प्रक्रियाएं पूरी करने पर आपका घर बैठे ही टेस्ट होगा और डीएन बनकर आपने मोबाइल पर लिंक के माध्यम से पहुंच जाएगा। गुरुवार से ये व्यवस्था शुरू होने का दावा विभाग ने किया है।

विज्ञापन


एआरटीओ छवि सिंह ने बताया कि अभी तक आनलाइन डीएल बनाने की व्यवस्था ट्रायल के तौर पर केवल बाराबंकी जिले में थी। सफलता के बाद गुरुवार से इसे मुरादाबाद सहित पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। इसके अनुसार आवेदनकर्ता को परिवहन विभाग की साइट सारथी पर लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

आधार में दर्ज मोबाइल नंबर भी आवेदन में भरें

इसके लिए आवेदन पर आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके होते ही आधार काड कार्ड पर दर्ज नाम, पिता का नाम, आवेदनकर्ता का फोटो, पता, जन्मतिथि आदि आवेदन में खुद दर्ज हो जाएगी। इससे गलतियां भी नहीं होंगी। आधार में दर्ज मोबाइल नंबर ही आवेदन में भरे। आवेदन भरने के बाद जरूरी दस्तावेज की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड कर दें और निर्धारित फीस ऑनलाइन भुगतान के बाद ही सारथी पोर्टल पर सड़क सुरक्षा का टयेेटोरियल ऑनलाइन रूप से पूरा भरना होगा।

आवेदनकर्ता के आवेदन की कार्यालय स्तर पर जांच आदि की जाएगी। जिसमें आवेदनकर्ता को कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। फार्म सही मिलने पर आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर पर अभ्यर्थी को डीएल के लिए ऑनलाइन टेस्ट के लिए पासवर्ड, ओटीपी भेजा जाएगा। इसके जरिए घर बैठकर या जनसुविधा केंद्र पर जाकर ओटीपी डालकर ऑनलाइट टेस्ट दे सकता है।

फोटो वेरीफाई नहीं होने पर जाना होगा आरटीओ

टेस्ट के समय आवेदनकर्ता का चेहरा प्रमाणीकरण किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट वेब कैमरा युक्त लैपटॉप या कंप्यूटर पर देना होगा। ये भी तय करना होगा कि वह स्थान सादा हो और आसपास कोई भी ना हो। इसके बाद आवेदक का फोटो आवेदन पत्र के फोटो से मिलान के बाद टेस्ट शुरू हो जाएगा। चेहरे के वेरिफिकेशन के तीन मौके दिए जाएंगे। चेहरा मिलान होते ही टेस्ट पास होने पर उसका अधिकारी द्वारा डीएल बनाया जाएगा और आवेदनकर्ता के आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर पर उसका लिंक भेज दिया जाएगा। जिसे वह डाउनलोड कर अपना डीएल हासिल करेगा। यदि चेहरा मिलान नहीं होता तो आवेदक को अपना नवीन फोटो फिर से अपलोड करना होगा।

इसके बाद उसकी जांच के बाद फिर से चेहरा वेरीफाई कराना होगा। चेहरा वेरिफिकेेशन के दूसरे चरण में भी तीन मौके मिलेंगे यदि फिर भी उसका चेहरा वेरीफाई नहीं होता तो उसे बिना आधार प्रमापीकरण से आने वाले लोगों की तरह आकर एप्वाइंटमेंट लेकर कार्यालय आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed