{"_id":"66c043ad91f9de7a720f5edc","slug":"moradabad-advocate-murder-case-an-acquaintance-along-with-his-friends-murdered-the-lawyer-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता हत्याकांड: परिचित ने दोस्तों संग मिलकर किया था वकील का कत्ल, इस बहाने से जंगल में बुलाया और मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता हत्याकांड: परिचित ने दोस्तों संग मिलकर किया था वकील का कत्ल, इस बहाने से जंगल में बुलाया और मार डाला
Sat, 17 Aug 2024 12:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:34 PM IST
सार
मुरादाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता शौकीन अली हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक वकील का परिचित निकला।
विज्ञापन
Moradabad Advocate murder case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता शौकीन अली की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शौकीन की हत्या उनके परिचित प्रेम सिंह ने अपने दोस्त कैलाश और रोहित के साथ मिलकर की थी। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
पुलिस के अनुसार प्रेम सिंह ने रुपये हड़पने के लिए जमीन दिलाने के बहाने अधिवक्ता को घटना स्थल पर बुलाया था। आरोपी उनके खाते से रकम ट्रांसफर कराना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हुए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र के जिगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता शौकीन अली (53) का शव 12 अगस्त की सुबह मझोला क्षेत्र में चौहानों वाली मिलक स्थित गोशाला के पास कुएं में पड़ा मिला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ईंट से सिर पर हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अधिवक्ता की कॉल डिटेल और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिले सुबूत के आधार पर शुक्रवार को मझोला क्षेत्र के लाइनपार मंडी समिति आजाद नगर निवासी प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उसने पूछताछ में बताया कि वह चार साल से शौकीन अली से परिचित था। कई बार उनके चेंबर पर भी गया था। आरोपी ने उन्हें एक-दो जगह खरीदने के लिए जमीन और मकान भी दिखाए थे। उसे जानकारी मिली कि शौकीन के खातों में बहुत पैसे हैं और वह डेबिट कार्ड अपने पास रखते हैं।

प्रेम सिंह ने अपने साथी मझोला के चक फाजलपुर चौहानों वाली मिलक निवासी रोहित और पैपटपुरा में रहने वाले उधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र के गढ़ी नेगी निवासी कैलाश के साथ मिलकर शौकीन की हत्या कर उनके खाते से रकम अपने खाते में ट्रांसफर करने की योजना बनाई थी।
11 अगस्त की शाम प्रेम सिंह ने शौकीन को कॉल कर चौहानों वाली मिलक के जंगल में एक जमीन दिखाने के बहाने बुला लिया था। यहां तीनों ने शौकीन पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके डेबिट कार्ड का पासवर्ड पूछ लिया।
इसके बाद तीनों ने हत्या करने के बाद शौकीन का शव कुएं में फेंक दिया। तीनों ने रकम ट्रांसफर करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। शुक्रवार शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि हत्यारोपी प्रेम सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने अधिवक्ता शौकीन अली को फोन पर बताया कि एक व्यक्ति सस्ते दामों पर अपनी जमीन बेचना चाहता है। आरोपी ने उनसे कहा कि वह रकम लेकर आ जाएं। अभी सौदा करा दिया जाएगा, लेकिन अधिवक्ता पैसे लेकर नहीं पहुंचे।
आरोपियों ने अधिवक्ता की तलाश ली, लेकिन बड़ी रकम नहीं मिली। इसके बाद उनके डेबिट कार्ड छीन लिए और पासवर्ड पूछने लगे। पासवर्ड नहीं बताने पर हमला कर दिया। पासवर्ड मिलने पर हत्यारोपियों ने दोबारा हमला किया और उनकी हत्या कर दी। तीनों हत्यारोपी मजदूरी करते हैं।