फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: accused who released on bail, kidnapped teenager again; he had previously been jailed same case

मुरादाबाद: जमानत पर छूटे आरोपी ने फिर किया किशोरी का अपहरण, पहले भी इसी मामले में गया था जेल

Sun, 09 Nov 2025 01:48 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 09 Nov 2025 01:48 PM IST
सार

जमानत पर छूटे आरोपी ने फिर से किशोरी का अपहरण कर लिया। इसी किशोरी के अपहरण के आरोप में वह पहले जेल में बंद था। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Moradabad: accused who released on bail, kidnapped teenager again; he had previously been jailed same case
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

जेल से जमानत पर छूटे आरोपी फरमान ने दोबारा किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपी इसी किशोरी के अपहरण के आरोप में जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर महिला समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी के भाई ने दो अक्तूबर 2024 को सिविल थाने में फरमान समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया कि आरोपी उसकी नाबालिग बहन को अगवा कर ले गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में किशोरी को बरामद कर उसके कोर्ट में बयान कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। बाद में आरोपी फरमान कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। कुछ दिन पहले आरोपी जेल से जमानत पर छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के भाई ने सिविल लाइंस थाने में एक और केस दर्ज कराया है जिसमें उसने बताया कि रामपुर में उसके रिश्तेदारी में शादी थी। परिवार के लोग शादी में शामिल होने गए थे। बीमार मां की देखभाल के लिए 17 वर्षीय बहन और एक भाई घर में मौजूद थे।

आरोप है कि बुधवार की रात करीब एक बजे अगवानपुर में जामा मस्जिद के पास रहने वाला फरमान, साबिर, रिजवान और इमरान ने जबरन किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के भाई ने कार से जाते हुए उन्हें देख लिया।

इसके बाद पीड़ित ने युवक के चाचा फतह अली और आलम से इसकी शिकायत की तो उन्होंने पीड़ित से गाली गलौज की। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी फरमान समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

जेल जाने से पहले आरोपी ने वायरल किया था वीडियो
पिछली बार किशोरी के अपहरण में फरमान पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा लेकिन उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था जिसमें उसने किशोरी के परिजनों को चेतावनी दी थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तमाम कोशिश की थी लेकिन युवक पुलिस के हाथ नहीं आया था और किशोरी के परिजनों को धमकी के बाद फरमान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed