फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: accused doctor confidante Mehnaz used deal with attendants, staff told the police

नर्स से हैवानियत: आरोपी डॉक्टर की राजदार मेहनाज करती थी तीमारदारों से डील, पुलिस पूछताछ में स्टाफ ने उगले राज

Mon, 26 Aug 2024 03:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 03:02 PM IST
सार

ठाकुरद्वारा के निजी अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि आशा वर्कर मेहनाज आरोपी डॉक्टर की सबसे बड़ी राजदार थी। उसका इस अस्पताल में हुक्म चलता था। वह गर्भवतियों को सरकारी अस्पताल ले जाने के बयाज एबीएम में ले जाती थी। 

विज्ञापन
Moradabad: accused doctor confidante Mehnaz used deal with attendants, staff told the police
मुरादाबाद में नर्स दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्स से दुष्कर्म के आरोपी एबीएम अस्पताल के संचालक शाहनवाज की खास नर्स मेहनाज ही मरीज और उनके तीमारदारों से डील करती थी। इतना ही नहीं अस्पताल में किसे नौकरी पर रखना है और किसे निकालना है, यह अधिकार भी मेहनाज के पास था।

विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की तो ये जानकारी सामने आई है। जांच पड़ताल में यह भी पता चला कि मेहनाज आशा वर्कर थी। उसकी जिम्मेदारी थी कि वह अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए। 
विज्ञापन


लेकिन वह मरीजों और उनके तीमारदारों को बरगला कर एबीएम अस्पताल में ले जाती थी। आरोपी मेहनाज महिलाओं को बताती थी कि सरकारी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की जिंदगी को खतरा हो सकता है। उसके झांसे में आकर गर्भवती महिलाएं उसके साथ एबीएम अस्पताल जाने को तैयार हो जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी बात सामने आई कि मेहनाज के संपर्क में कई और आशाएं थीं। वह भी मेहनाज के कहने पर गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल की जगह एबीएम अस्पताल में ले जाती थीं।

चार्जशीट दाखिल होते ही दर्ज होगा गैंगस्टर का केस 

नर्स से दुष्कर्म के आरोपी और उसके सहयोगियों खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होते ही गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस मंगलवार को चार्जशीट दाखिल कर सकती है। अस्पताल में नर्स के साथ दुष्कर्म करने वाले शाहनवाज, उसकी सहयोगी मेहनाज और जुनैद जेल में बंद हैं। पुलिस तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए दिन-रात जुटी है। पीड़िता, गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।

दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष

रविवार को भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल दुष्कर्म पीड़िता नर्स के गांव पहुंचा। भाजपा नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। जिलाध्यक्ष आकाश पाल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़िता और उसके परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।

उन्होंने इस संबंध में डीएम और एसडीएम से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि आरोपी डॉक्टर शाहनवाज की संपत्ति की जांच की जा रही है तीन मदरसों को सील कर दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल में संभल लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी रहे परमेश्वर लाल सैनी आदि रहे।

आरोपी के मदरसों और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
रविवार को बीजेपी के ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे ठाकुर अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी से मिले। उन्होंने पुलिस से आरोपी की संपत्ति और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

एबीएम अस्पताल के बाहर लगी डॉक्टरों के नाम की फ्लैक्सी को फाड़ा
काशीपुर रोड पर स्थित एबीएम हॉस्पिटल के बाहर शाहनवाज, डॉक्टर सरताज आलम, डॉक्टर हिमांशु चौधरी और एक महिला डॉक्टर सहित चार नाम की फ्लैक्सी बोर्ड सड़क किनारे लगा हुआ था। जिसे रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फाड़ दिया है। माना जा रहा है कि ऐसा जांच के दायरे में आए डॉक्टरों को बचाने के लिए किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed