फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Accountant sent obscene messages to woman, suspended on complaint

Moradabad : रंगीन मिजाजी में फंस गए लेखपाल, फरियादी महिला को भेजे अश्लील मैसेज... छेड़ा; शिकायत पर निलंबित

Fri, 12 Jul 2024 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 12:33 AM IST
सार

जमीन के विवाद का समाधान कराने गई महिला से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप में दो लेखपाल समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। उस पर महिला को अश्लील मैसेज भेजने का भी आरोप है। 

विज्ञापन
Moradabad: Accountant sent obscene messages to woman, suspended on complaint
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलारी के एक गांव की महिला ने दो लेखपाल ललित गौतम व शमशाद हुसैन सहित चार आरोपियों पर छेड़खानी और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, एसडीएम ने लेखपाल ललित गौतम को निलंबित कर दिया है।  

विज्ञापन


बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि करीब एक माह पहले वह अपनी रिश्ते की चाची के साथ जमीन के विवाद का समाधान कराने के लिए रामपुर पट्टी हलके के लेखपाल ललित गौतम से मिलने बिलारी तहसील में गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान लेखपाल ललित और पड़ोसी हलके के लेखपाल शमशाद ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। महिला के अनुसार आरोपी लेखपाल ने उसे फोन किया और जमीनी विवाद का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि लेखपाल ललित ने उसे व्हाटसएप कॉल कर भूमि के मामले का समाधान कराने के लिए अपने कमरे पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही रुपये लेकर अकेली ही आने को कहा। महिला के अनुसार जब वह लेखपाल ललित के कमरे में पहुंची तो वहां लेखपाल शमशाद व उनके दो सहयोगी रामपाल और अवधेश भी मौजूद थे। महिला का आरोप है कि दोनों लेखपालों ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया।

दोनों उसके साथ छेड़खानी करने लगे। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद दोनों लेखपालों ने उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेखपालों के दोनों सहयोगियों ने भी उसे धमकी दी।


कहा कि लेखपाल जो कह रहे हैं। वह करो नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पीड़ित महिला ने लेखपालों द्वारा की गई कॉल की रिकॉडिंग और व्हाटसएप पर की गई चेटिंग भी पुलिस को दी है। पुलिस ने बिलारी तहसील के रामपुर पट्टी हलके में तैनात लेखपाल ललित गौतम, लेखपाल शमशाद हुसैन व दो सहयोगियों रामपाल और अवधेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed