{"_id":"65a8fcf09f01aaaae20d1231","slug":"moradabad-accountant-caught-with-bribe-ten-thousand-vigilance-team-took-action-bhagatpur-area-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: लेखपाल को दस हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा, भगतपुर इलाके में विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: लेखपाल को दस हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा, भगतपुर इलाके में विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
Thu, 18 Jan 2024 04:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:15 PM IST
सार
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने लेखपाल नफीस अहमद को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने किसान से वारिसान की रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत मांगी थी। आरोपी के खिलाफ भगतपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेता लेखपाल गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भगतपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पट्टी गांव स्थित दूध डेयरी पर बृहस्पतिवार दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने लेखपाल नफीस अहमद को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने फरासियापुर निवासी किसान जितेंद्र सिंह से वारिसान की रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
आरोपी लेखपाल के खिलाफ भगतपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। भगतपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चतरपुर नायक के गांव फरासियापुर निवासी जितेंद्र सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो में लेखपाल नफीस अहमद की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें जितेंद्र सिंह ने बताया कि 19 सितंबर 2023 को उसके पिता की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
पिता के नाम एक राइफल और रिवाल्वर थी। इसके लिए वह वारिसान बनवाकर राइफल व रिवाल्वर को भतीजे चर्चित कुमार के नाम पर दर्ज कराना चाहते हैं। 18 दिसंबर 2023 को उन्होंने प्रार्थनापत्र डीएम कार्यालय में देकर लाइसेंस ट्रांसफर कराने की मांग की थी। डीएम कार्यालय के असलहा बाबू ने वारिसान सत्यापन के लिए आवेदन एसडीएम सदर के कार्यालय में भेज दिया था।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को वह भगतपुर टांडा के लेखपाल नफीस अहमद मिले थे। इस पर लेखपाल ने उनसे कहा कि आपके वारिसानों की तस्दीक करनी है। आरोप है कि इसके लिए लेखपाल ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपों की जांच की।
जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था। बृहस्पतिवार को लेखपाल ने जितेंद्र सिंह को भगतपुर के बहादुरपुर पुट्टी स्थित धर्मपाल की दूध डेयरी पर बुला लिया। दोपहर करीब सवा बारह बजे जैसे ही जितेंद्र ने दस हजार रुपये लेखपाल को दिए, एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया।
इसके बाद उसे भगतपुर थाने ले गए। एनसीबी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार की तहरीर पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार दोपहर बरेली स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा।