फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Accountant arrested taking bribe in Kundarki, anti-corruption team recovered five thousand rupees

मुरादाबाद में घूसखोरी: कुंदरकी में लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये किए बरामद

Thu, 17 Jul 2025 05:59 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 05:59 PM IST
सार

कुंदरकी में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने सामान्य आरक्षण प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए मोहल्ला सादात निवासी से रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर टीम ने चक फाजलपुर गांव के पास कार्रवाई कर लेखपाल को पकड़ा और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Moradabad: Accountant arrested taking bribe in Kundarki, anti-corruption team recovered five thousand rupees
कुंदरकी में घूस लेता लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

कुंदरकी क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल दिनेश चौधरी पर सामान्य आरक्षण पात्रता प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन


कुंदरकी नगर के मोहल्ला सादात निवासी मेहरबान हुसैन ने बेटी के लिए एक माह पहले सामान्य आरक्षण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लेखपाल दिनेश चौधरी ने फाइल में रिपोर्ट लगाने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम मुरादाबाद से कुंदरकी पहुंची और चक फाजलपुर गांव के पास बाईपास पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद लेखपाल को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया और थाने में केस दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह कुंदरकी क्षेत्र में किसी लेखपाल के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के आरोप सामने आ चुके हैं। आरोपी के खिलफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed