फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad accident pickup dcm and roadways bus collides each other on highway 20 injured cops also

मुरादाबाद में हादसा: हाईवे पर आपस में टकराई पिकअप, डीसीएम और रोडवेज बस, तीन पुलिसकर्मी समेत बीस यात्री घायल

Wed, 25 Jan 2023 01:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 25 Jan 2023 01:27 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलने पर कटघर थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। वो वाहनों को हटवाने लगे। इसी दौरान मुरादाबाद से रामपुर जा रही पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस ने दोनों वाहनों में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी समेत बीस लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Moradabad accident pickup dcm and roadways bus collides each other on highway 20 injured cops also
मुरादाबाद हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर रामगंगा पुल के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप वाहन टकरा गया।  इसके बाद डीसीएम टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वाहनों को हटवाने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी समेत बीस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कटघर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। मुरादाबाद से रामपुर की ओर जा रहे पिकअप वाहन को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप वाहन पलट गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम भी पिकअप वाहन में टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर कटघर थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। वो वाहनों को हटवाने लगे। इसी दौरान मुरादाबाद से रामपुर जा रही पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस ने दोनों वाहनों में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी समेत बीस लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर कटघर, कुंदरकी, पाकबड़ा और मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घायलों को वाहनों से निकाल कर निजी व जिला अस्पताल भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल निर्मल सिंह, दीवान सिंह, होराम सिंह, वीर पाल, अरविंद, शिव कुमार, अवनीश, मुकेश, जितेंद्र , शेर बहाादुर, रजनी कांत, धर्मेंद्र , सुनीता, ज्योति पत्नी धर्मेंद्र, ज्योति पुत्री शेर बहादुर, आरती, काव्या, शिवांश रूचि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से हालत गंभीर होने पर सिपाही होराम सिंह, दीवान सिंह और निर्मल सिंह को रेफर कर दिया गया। तीनों को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed