फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Road Accident News: People Pushing Damaged Truck Were Crushed by Speeding Truck, Three Died

मुरादाबाद हादसा: खराब वाहन को धक्का दे रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, तीन की माैके पर मौत, सात जख्मी

Sun, 02 Mar 2025 01:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

Moradabad Accident News :मुरादाबाद के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने खराब वाहन को धक्का लगा रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और सात घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Moradabad Road Accident News: People Pushing Damaged Truck Were Crushed by Speeding Truck, Three Died
मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली बाईपास पर कल्याणपुर के नजदीक रविवार सुबह खराब ट्रक को धक्का मार रहे मजदूरों को एक अन्य ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के चलते बाईपास पर वाहनों की कतारें लग गई।

विज्ञापन


इस बीच ट्रक चालक मौके भाग निकले। घटना के शिकार मजदूर गुड़गांव से मजदूरी कर लखीमपुर खीरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। लखीमपुर खीरी जिले के मजदूरी करने वाले 20 पुरुष और महिलाएं गुड़गांव के सेक्टर 57 से शनिवार की रात घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


मजदूरों ने एक ट्रक पर सामान लादकर युवक संदीप कुमार को बैठा दिया। दूसरे ट्रक पर अन्य मजदूर सवार हो गए। सुबह चार बजे कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के नजदीक खराब ट्रक में धक्का मारने के लिए मजदूर उतर गए। इस बीच सब्जी से भरे दूसरे ट्रक ने टक्कर माररने के बाद पटल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तीन मजदूरों की कुचलने से मौत हो गई और आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकले। कटघर पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर चौरा गांव निवासी शंभू दयाल (45), गांव बेती सहदेव निवासी अशोक (30), मिथौली गांव निवासी लवकुश (29) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में घायल रमेश, मोहित, चेतराम, रामलखन, शांति देवी पत्नी शंभू, संदीप पुत्र शंभू. विनोद पुत्र जसकरन निवासी चौरा थाना ईसानगर लखीमपुर खीरी व देवी, फूलपुर गुइया थाना तंबौर सीतापुर के रहने वाले हैं। घायलों में चार लोगों को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। कटघर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनको परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि ट्रक चालकों की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई है।

पुलिस ने ट्रकों को क्रेन से हटाया

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एक खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक के टक्कर मारने की वजह से दुर्घटना हुई है। मौके पर जाम लगने पर पुलिस ने ट्रकों को क्रेन के माध्यम से ट्रक के किनारे कर यातायात को सामान्य कर दिया है। इस मामले में पुलिस ट्रक चालकों की तलाश कर रही है।

फैक्टरी में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

फैक्टरी में काम करते समय घायल हुए कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के होली चौक निवासी विक्की कुमार (21 ) फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार को वह फैक्टरी में काम करते समय मशीन के पट्टे की चपेट में आकर घायल हो गया था। उसे मझोला क्षेत्र में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दाैरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

वाहन की टक्कर से बुजुर्ग दंपती घायल

कांठ रोड पर शेरुआ चौराहे के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांठ थानाक्षेत्र के उमरीकला निवासी शफीकुर्रहमान अपनी पत्नी नफीसा के साथ शेरुआ चौराहे पर स्थित अस्पताल से आंखों की दवा लेने आए थे। दवा लेने के बाद दंपती घर लौट रहे थे। अस्पताल के सामने ही वह सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed