फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Accident: Dumper hits bike, two friends die, angry villagers create ruckus

Moradabad Accident: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों ने तोड़ दम, गुस्साए ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Sun, 05 Jan 2025 11:50 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 11:50 AM IST
सार

मूंढापांडे के करनपुर-अलीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Moradabad Accident: Dumper hits bike, two friends die, angry villagers create ruckus
मूंढापांडे में सड़क हादसे में जमा लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में करनपुर-अलीगंज मार्ग पर शनिवार शाम साढ़े छह बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मारी दी। इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई है जबकि एक साथी गंभीर घायल हो गया। इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करनपुर- अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया और डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब ढाई घंटे बाद लोग मान गए। इसके बाद ही यातायात चालू हो पाया। मूंढापांडे के करनपुर निवासी वसीम (20)मजदूरी करता था। वह अपने साथी फैसल के साथ शनिवार सुबह बाइक से भगतपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में एहसान (25) से मिलने गए थे। परिवार के लोगों ने बताया कि करीब 6.30 बजे तीन साथी बाइक से करनपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन


करनपुर के पास काशीपुर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मारी दी। इस हादसे में वसीम और एहसास की मौत पर मौत हो गई जबकि साथी फैसल गंभीर घायल हो गया है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को नहीं उठने दिया हंगामा कर रोड जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि डंपरों के परिचालन पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मिलने पर पहुंचे सीओ हाईवे कुलदीप कुमार तथा सीओ ठाकुरद्वारा अमरिंदर सिंह सहित भगतपुर, कटघर, मूंढापांडे प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाया। उन्हें आश्वासन दिया कि दलपतपुर - अलीगंज मार्ग पर दिन में डंपरों के संचालन पर पाबंदी रहेगी।

रात करीब नौ बजे इसके बाद लोग मार्ग से हटे। इसके बाद वसीम का शव उसके परिजन घर ले गए, उन्होंने पोस्टमार्टम कराने इंकार कर दिया। पुलिस ने एहसास का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल फैसल को जिला अस्पताल भेज दिया है। सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। 

आठ माह पहले हुई थी वसीम के पिता की माैत

एहसान कारपेंटर का काम करता था। उसके परिवार में उसकी मां महरूल निशा, भाई इब्राहीम, इस्माइल, अनीस, बहन शाहजहां, शहनाज हैं जबकि वसीम के पिता रसीद की आठ माह पहले ही बीमारी के कारण मृत्यु हो गई है। उसके परिवार में भाई अकरम, नदीम, असलम, फहीम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed