फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: A two-storey house collapsed in Bhojpur; a woman trapped under the debris was rescued, but her cond

मुरादाबाद: भोजपुर में दो मंजिला मकान भरभरा कर गिरा,रेस्क्यू के बाद दबी महिला को निकाला, उपचार के दौरान मौत

Thu, 10 Sep 2026 01:27 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 10 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले के भोजपुर में दो मंजिला मकान गिर गया। इसमें एक महिला दब गई। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Moradabad: A two-storey house collapsed in Bhojpur; a woman trapped under the debris was rescued, but her cond
अक्का भीकमपुर में गिरा मकान - फोटो : संवाद

विस्तार

भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव अक्का भीकनपुर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नाै बजे दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में ओलेबा खातून (26) की माैत हो गई। घटना के समय महिला का पति मजदूरी करने और बच्चे मदरसे में तालीम के लिए गए थे।

विज्ञापन


अक्का भीकनपुर के जिस इलाके में हादसा हुआ, वहां कई दिनों से मकान के चारों ओर जलभराव है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नींव में लगातार पानी रिसने से वह गिर गया। मकान गिरने की सूचना पर ग्रामीण और पुलिस टीम माैके पर एकत्रित हुए और बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन


मशक्कत के बाद महिला को मलबे से निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, महिला के पति कासिम (46) मजदूरी करते हैं। उन्होंने करीब पांच साल पहले गांव से बाहर सड़क किनारे पांच बिस्से में दो मंजिला मकान बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूतल में हाॅल और दूसरी मंजिल पर दो कमरे बने थे। कासिम खाद बेचने के साथ-साथ बल्ली-पटरा किराये पर देने का काम भी करते हैं। कासिम की पहली पत्नी मुस्लीमीन से चार बेटी और दो बेटे हैं जबकि झारखंड के मधुपुर की रहने वाली ओलेबा खातून उनकी दूसरी पत्नी थीं।

ओलेबा खातून के दो बच्चों की भी पहले ही माैत हो चुकी है। ऐसे में पहली पत्नी के बच्चों संग वे रहती थीं। बृहस्पतिवार की सुबह कासिम काम पर चला गया, जबकि दूसरी पत्नी के बच्चे बेटी अनम (16) अपने चाचा के घर चली गई, बेटा जिशान (8), हस्सान (2) और बेटी नूरी (6) मदरसे में पढ़ने चले गए। इसके अलावा दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है।

जेसीबी की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
दो मंजिला मकान गिरने के बाद मलबा हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ओलेबा खातून जीने के नीचे दबी मिलीं। पुलिस की मदद से उन्हें निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कासिम ने बताया कि गांव के बाहर बारिश और नदी का पानी भर गया था। करीब पांच दिन मकान चारों ओर पानी से घिरा रहा। इसी कारण हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed