फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: A pack of dogs attacked a girl, she had to undergo several stitches on her head

Moradabad: कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर किया हमला, सिर पर लगे कई टांके... हायर सेंटर रेफर

Sat, 13 Jul 2024 03:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी/मैनाठेर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी/मैनाठेर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 03:44 PM IST
सार

मुरादाबाद में कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में कई टांके आए हैं। गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: A pack of dogs attacked a girl, she had to undergo several stitches on her head
अना फातिमा - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव ताहरपुर दोयम में भाइयों के पास खेत पर जा रही अना फातिमा (6) पर खूंखार कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। चीख सुनकर आसपास के खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसानों ने बच्ची को बचाया। परिजन लहूलुहान हालत में बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


तबीयत में सुधार न होने पर बच्ची को मेरठ रेफर कर दिया गया। मैनाठेर क्षेत्र के गांव ताहरपुर दोयम निवासी भूसी कारोबारी दानिश अली की बेटी अना फातिमा गांव के ही एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दानिश अली के बेटे शाकिब और शाहिद खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। अना फातिमा भी भाइयों के पीछे खेत पर जा रही थी। फातिमा गांव से कुछ ही दूर चकरोड पर पहुंची थी कि खूंखार कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते बच्ची के पैर को मुंह में दबाकर खींचने लगे। बच्ची के सिर और गर्दन पर भी हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर किसान रियाजुल हसन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। तब तक बच्ची लहूलुहान हो चुकी थी।

परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तबीयत में सुधार न होने पर वहां से बच्ची को मेरठ रेफर किया गया है। अभी भी बच्ची की हालत गंभीर है।


उसके सिर से लेकर पैर तक कई जगह जख्म हैं। बच्ची के पिता दानिश अली काराेबार के सिलसिले में छत्तीसगढ़ गए हुए हैं। अना फातिमा पर पांच भाई-बहनाें में सबसे छोटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed