फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad: 31 km road from the city to Kanth will be four-lane

सुविधा: उत्तराखंड की राह होगी आसान, शहर से कांठ तक 31 किमी रोड होगी फोर लेन

Tue, 20 Sep 2022 01:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 20 Sep 2022 01:19 PM IST
सार

वर्ल्ड बैंक के सहयोग से रोड बनाने के लिए 540 करोड़ का डीपीआर भेजा गया। छह हजार से अधिक पेड़ कटेंगे, अतिक्रमण को हटाना पड़ेगा, 18 मीटर सड़क चौड़ी होगी।

विज्ञापन
moradabad: 31 km road from the city to Kanth will be four-lane
सड़क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड और यूपी को जोड़ने के लिए शहर से कांठ रोड तक 31 किलोमीटर सड़क फोर लेन बनेगी। रोड बनाने के लिए 540 करोड़ का डीपीआर शासन को भेजा गया है। अनुमान है कि डीपीआर स्वीकृत होने पर छह माह के अंदर वर्ल्ड बैंक रोड के लिए धन उपलब्ध कराएगा। शहर से हरिद्वार और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जाने के लिए प्रमुख मार्ग कांठ रोड ही है। सड़क कहीं चौड़ा तो कहीं संकरा है। इसके कारण यहां जाम भी लगता है। अब इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग में वर्ल्ड बैंक खंड का कार्य देखने वाले अभियंताओं टीम ने शहर से लेकर कांठ रोड का सर्वे करने के बाद डीपीआर तैयार किया है। रोड 18 मीटर चौड़ी होगी लेकिन एक मीटर में दोनों तरफ फुटपाथ और डिवाइडर के लिए स्थान छोड़ा जाएगा। मौके पर रोड 17 मीटर ही होगी। इस रोड को बनाने के लिए कई बाधाएं दूर करना होगा। रोड पर, जिलाधिकारी कैंप, मुख्य अभियंता कार्यालय के गेट सहित कई अन्य कार्यालयों की चहारदीवारियां हटायी जाएगी।
विज्ञापन


शेरूआ- धर्मपुर चौराहा हरथला, छजलैट और अन्य बाजार की दुकानों को हटाना पड़ेगा। टीम में शामिल अभियंताओं का कहना है कि इस रोड के इर्द गिर्द कुछ स्थानों पर किसानों की जमीनों को भी अधिग्रहण किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया कि रोड से सटे 6000 से अधिक पेड़ों को काटना पड़ेगा। रोड बनने से जाम से राहत मिलेगी। यह रोड हरिद्वार और देहरादून मार्ग को जोड़ेगा। अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा का कहना है कि अभी शासन से डीपीआर स्वीकृत होने में समय लगेगा। रोड की स्वीकृति मिलने के बाद धन भी वर्ल्ड बैंक से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed