फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 23 people from Dilari became ill after eating pudi made kuttu flour, admitted district hospital

Moradabad: कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी खाने से डिलारी के 23 लोग बीमार, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sun, 10 Mar 2024 01:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 01:03 PM IST
सार

डिलारी में फूड प्वाइजनिंग होने से 23 लोग बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने बताया कि सभी की हालत बेहतर है। 

विज्ञापन
Moradabad: 23 people from Dilari became ill after eating pudi made kuttu flour, admitted district hospital
मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

महाशिवरात्रि के दिन व्रत में कुट्टू के आटे की पूड़ियां खाने वाले एक ही गांव के 23 लोग बीमार हो गए हैं। गांव दोजरापुर मिलक में लोगों ने पैकेट वाले आटे का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्हें उल्टी, कमजोरी व शरीर में झनझनाहट की शिकायत होने लगी। इन सभी को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने इन्हें फूड प्वाइजनिंग बताई है। अस्पताल में भर्ती अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने दुकान से पैकेट बंद आटा खरीदा था। गांव के अन्य लोगों ने भी एक ही दुकान से उसी कंपनी का आटा खरीदा। देर रात सभी को उल्टी, घबराहट, कमजोरी व शरीर में झनझनाहट की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन


रात में उन्हें भोजपुर सीएचसी में भर्ती होना पड़ा। सुबह चार बजे सीएचसी से मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां फिजिशियन डॉ. रामकिशोर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल की एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता व चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने मरीजों का हाल जाना। उन्होंन ेबताया कि मरीजों को ग्लूकोस व अन्य दवाएं दी जा रही हैं। सभी की हालत में सुधार है, जल्द ही उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बनाना पड़ा अलग वार्ड

फूड प्वाइजनिंग वाले मरीजों के लिए जिला अस्पताल में अलग वार्ड बनाना पड़ा। इसमें रामवती (80), अनिल कुमार, ज्योति, शांति, ऋतु, अंशिका, छवि, कार्तिक, ध्रुव, किरन, अशोक कुमार, सुनील, बबीता रानी को एक व अन्य 10 मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें 80 साल की बुजुर्ग महिला से लेकर सात साल के बच्चे भी शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed