{"_id":"61d9de434e167c653339dd03","slug":"moradabad-225-infected-including-sp-traffic-and-his-wife-and-death-of-infected-woman-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : एसपी ट्रैफिक और उनकी पत्नी समेत 225 संक्रमित, अमरोहा में संक्रमित महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : एसपी ट्रैफिक और उनकी पत्नी समेत 225 संक्रमित, अमरोहा में संक्रमित महिला की मौत
Sun, 09 Jan 2022 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:26 AM IST
सार
संक्रमितों में एसपी देहात भी शामिल। मुरादाबाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 722 हुई। कमिश्नर कार्यालय के पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
लगातार दूसरे दिन भी कोरोना ने दोहरा शतक लगाया। एसपी ट्रैफिक और उनकी पत्नी समेत 225 लोग संक्रमित पाए गए। इन संक्रमितों में एसपी ट्रैफिक, कमिश्नर कार्यालय के पांच कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं हरथला कॉलोनी के एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 722 हो गई है।
विज्ञापन
अमरोहा में संक्रमित महिला की मौत
कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। शनिवार को मुरादाबाद मंडल के चार जिलों में 177 संक्रमित मिले हैं। अमरोहा में संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। मुरादाबाद की हरथला रेलवे कॉलोनी में एक परिवार के चार सदस्यों समेत जिले में 65 और संक्रमित मिले हैं। अमरोहा में 38, रामपुर जिले में 34, संभल में 40 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन