{"_id":"65fb45067812d01a970eae78","slug":"moradabad-13-people-including-bsp-candidate-took-papers-not-a-single-nomination-moradabad-news-c-15-1-mbd1010-367327-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : बसपा प्रत्याशी सहित 13 लोगों ने लिए पर्चे, एक भी नामांकन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : बसपा प्रत्याशी सहित 13 लोगों ने लिए पर्चे, एक भी नामांकन नहीं
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में नामांकन के पहले दिन बसपा प्रत्याशी सहित 13 लोगों ने पर्चे लिए लेकिन दिनभर इंतजार के बावजूद एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
नामांकन के पहले दिन बुधवार को डीएम मानवेंद्र सिंह निर्धारित समय से पहले दस बजे ही कार्यालय पहुंच गए। उनके साथ सहायक रिटर्निंग आफिसर एसडीएम विनय कुमार भी मौजूद थे। पहले दिन 11 बजे के बाद वैदिक समाजवादी पार्टी के संदीप त्रिवेदी, भारतीय लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के ओंकार सिंह, कांग्रेस से गंगा राम शर्मा, हिंद राज संघ से मोहित पांडे, अपना हक पार्टी से अशोक कुमार सिंह, एसयूसी पार्टी के हरकिशोर सिंह, निर्दलीय इरशाद सैफी, निर्दलीय मो. रफी, निर्दलीय सलाउद्दीन मंसूरी, पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के मो. तंजीम, भारत युग जनता पार्टी से प्रदीप कुमार यादव, बसपा प्रत्याशी मो. इरफान के लिए मुमताज आलम सैफी ने पर्चा लिया। निर्दलीय शीशपाल सिंह ने भी पर्चा लिया है। पर्चा दाखिल करने से पहले प्रत्याशियों को बैंक अकाउंट खुलवाना है। इसके अलावा अन्य अर्हताएं पूरी करनी हैं।
दो स्थानों पर लगाई गई डीएफएमडी
जिला पुलिस ने चेकिंग करने के लिए मंडलायुक्त परिसर के इर्दगिर्द बैरिकेडिंग के साथ तीन बैरियर लगाए हैं। पुलिसकर्मी वाहनों को चेकिंग स्थल से वापस लौटा रही है। इसके बाद एसएसपी कार्यालय के सामने पैदल जाने पर भी सिर्फ उन लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा था जो नामांकन फार्म लेने के इच्छुक थे। एसएसपी कार्यालय और डीएम कार्यालय पर बैरियर के साथ जांच के लिए डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) लगाई गई थी ताकि कोई असलहा या अन्य संदिग्ध वस्तु लेकर अंदर प्रवेश न कर सके। शक होने पर पुलिस तलाशी भी ले रही थी।
विज्ञापन
पाबंद लोगों को वापस लौटाया
जिला पुलिस की तरफ से 107/16 के तहत काफी संख्या में लोग पाबंद किए गए हैं। ऐसे लोग मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने के लिए आए थे लेकिन पुलिस ने उनको लौटा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। डीएम का कहना था कि इस बारे में विचार किया जाएगा।