{"_id":"632cc0b5da918b1a084c6109","slug":"moradabad-10-pairs-of-special-trains-will-run-for-diwali-chhath-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad : दीपावली, छठ पूजा के लिए चलेंगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, अनारक्षित टिकट पर कर सकते हैं यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad : दीपावली, छठ पूजा के लिए चलेंगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, अनारक्षित टिकट पर कर सकते हैं यात्रा
Fri, 23 Sep 2022 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:38 AM IST
सार
Moradabad : त्योहारों से पहले ट्रेनों में बढ़ती बुकिंग को देख रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली, छठ पूजा के लिए 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इससे बिहार, लखनऊ, बनारस, गोंडा, गोरखपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारों से पहले ट्रेनों में बढ़ती बुकिंग को देख रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली, छठ पूजा के लिए 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इससे बिहार, लखनऊ, बनारस, गोंडा, गोरखपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में यात्री अनारक्षित टिकट खरीदकर भी सफर कर सकेंगे। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-छपरा एक्सप्रेस 19 अक्तूबर से 10 नवंबर तक, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 अक्तूबर से 13 नवंबर तक, जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 29 सितंबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 17 अक्तबूर से 11 नवंबर तक, नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से 12 नवंबर तक, आनंदविहार-सहरसा एक्सप्रेस 29 सितंबर से 11 नंवबर तक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 अक्तूबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-जयनगर एक्सप्रेस 18 अक्तबूर से 12 नवंबर तक, आनंदविहार-जोगबानी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक मंडल में ठहराव फेरे
- 01656/55 चंडीगढ़-गोरखपुर मुरादाबाद, बरेली (4 फेरे)
- 04038/37 आनंदविहार-छपरा मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर (4 फेरे)
- 04488/87 आनंदविहार-गोरखपुर मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली, सीतापुर (4 फेरे)
- 04646/45 जम्मूतवी-बरौनी मुरादाबाद, बरेली (7 फेरे)
- 01676/75 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर मुरादाबाद, चंदौसी (8 फेरे)
- 04040/39 नई दिल्ली-बरौनी मुरादाबाद, बरेली (8 फेरे)
- 01662/61 आनंदविहार-सहरसा मुरादाबाद, बरेली (12 फेरे)
- 04012/11 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ मुरादाबाद, बरेली (8 फेरे)
- 01668/67 आनंदविहार-जयनगर मुरादाबाद, बरेली (8 फेरे)
- 04010/09 आनंदविहार-जोगबानी मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली, सीतापुर (4 फेरे)