फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 10 case files missing from ADM court, 58 being investigated, only 48 found

मुरादाबाद में कर्मी की करतूत: एडीएम कोर्ट से केसों की 10 फाइलें गायब, 58 की जांच... 48 ही मिलीं, मचा हड़कंप

Mon, 10 Feb 2025 10:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 10:26 AM IST
सार

मुरादाबाद के एडीएम सिटी के कोर्ट से 10 फाइलें गायब हो गई हैं। इसमें किरायेदारी और फूड सेफ्टी के वाद शामिल हैं। आरोपी पेशकार पहले ही एक फाइल गायब करने के मामले में नामजद है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: 10 case files missing from ADM court, 58 being investigated, only 48 found
मुरादाबाद कलक्ट्रेट परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के एडीएम सिटी के कोर्ट से मुकदमों की 10 फाइलें गायब हैं। यह फाइलें किरायेदारी, फूड सेफ्टी आदि के वादों से संबंधित हैं और 2022-23 की अवधि की हैं। इस अवधि के वादों की जांच की गई तो रिकॉर्ड रूम में 58 में से 48 फाइलें ही मिली हैं। फाइलें कहां गईं, इस प्रश्न का जवाब अफसर भी खोज रहे हैं। इन सभी वादों पर निर्णय हो चुका था।

विज्ञापन


अब दस्तावेज न मिलने से स्टाफ में खलबली का माहौल है। एडीएम सिटी के पेशकार रहे शिवम मिश्रा पर 10 दिन पहले एक वाद की फाइल गायब करने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद शिवम के कार्यकाल की और फाइलों की जांच की गई। इनमें से 10 फाइलों का रिकॉर्ड में कुछ अता-पता नहीं है।
विज्ञापन


यह वाद किरायेदारी व फूड सेफ्टी आदि से संबंधित हैं। एडीएम सिटी ने ही मामले की जांच कराई। सोमवार को आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी पेशकार के खिलाफ आगे की कार्रवाई हो सकती है। वर्तमान में आरोपी ठाकुरद्वारा में आर्म्स कार्यालय में अटैच है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद से ड्यूटी से अनुपस्थित है। हालांकि उसने एसडीएम को अपनी मेडिकल रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम की ओर से उसका प्रार्थना पत्र डीएम कार्यालय में भेज दिया गया है। 

फर्जी तारीख बताकर फरियादी को साल भर टरकाता रहा 

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद बरवलान निवासी सैय्यद हामिद अली ने पांच सितंबर 2024 को कमिश्नर आंजनेय सिंह को पत्र देकर मामले की शिकायत की थी। शिकायत में कहा कि उसने न्यायालय किराया प्राधिकारी/अपर जिलाधिकारी नगर की कोर्ट में 4 मार्च 2023 को एक केस फाइल कराया था। उस समय एडीएम सिटी की कोर्ट में पेशकार शिवम मिश्रा थे।

पेशकार लगातार कंप्यूटर में देखकर उसे डेट बताकर दूसरे पक्ष को नोटिस करने की बात कहते रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी वादी को पत्रावली नहीं दिखाई। पेशकार ने उन्हें अंतिम तारीख 8 अप्रैल 2024 बताई थी। इसके बाद शिवम का ट्रांसफर ठाकुरद्वारा हो गया था। नए पेशकार ने चार्ज संभाला तो निर्धारित तारीख पर हामिद अली कोर्ट पहुंचे। वहां पता चला कि उनके नाम की कोई पत्रावली ही नहीं है।

रिकॉर्ड रूम से एक गांव का मानचित्र भी गायब 

जमीनों की जांच के मामले में भी प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। हाल में जांच में सामने आया है कि लाकड़ी फाजलपुर की 120 एकड़ जमीन मनोहरपुर गांव में दर्ज कर दी गई। इसमें बंजर भूमि के अलावा नदी का रकबा भी शामिल है। इससे संबंधित एक गांव का मानचित्र भी रिकॉर्ड रूम में नहीं मिला। अब तक इस मामले की जांच चल रही है। वहीं 15 साल पहले भी कलक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम से मानचित्र गायब हो चुके हैं। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था।

पेशकार शिवम मिश्रा के कार्य की अवधि में अन्य वादों की भी जांच कराई गई है। सोमवार को जांच रिपोर्ट मुझे मिल जाएगी। किस स्तर पर गड़बड़ हुई है यह रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद कार्रवाई भी करेंगे। - ज्योति सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed