{"_id":"5ec598ed8ebc3e90955a786c","slug":"moradabaad-came-in-the-orange-zone-city-news-mbd349867081","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑरेंज जोन में आया मुरादाबाद, डीएम बोले आठ दिन कोई छूट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑरेंज जोन में आया मुरादाबाद, डीएम बोले आठ दिन कोई छूट नहीं
Thu, 21 May 2020 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय से कोरोना केसाें के ट्रेंड व संख्या के आधार पर जोन वर्गीकरण का अधिकार मिल जाने के बाद शासन ने बुधवार रात नए सिर से जोन वर्गीकरण किया है। इसमें प्रदेश में अब मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और कानपुर नगर ही रेड जोन में रह गए हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद को रेड जोन सूची से हटाकर अब ऑरेंज जोन में शामिल कर दिया गया है। जो पांच जनपद रेड जोन में बचे हैं उनमें भी सिर्फ नगरीय क्षेत्र ही रेड जोन में कहलाएंगे। मुरादाबाद के ऑरेंज जोन में आने के बाद डीएम का कहना है कि फिलहाल आठ दिन तक वह कोई नई छूट नहीं देंगे। आठ दिन बाद हालात की समीक्षा करके ही कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन तय करने के लिए जो मानक तय किए गए हैं उनमें मुख्य तौर पर छह पहलुआें पर गौर किया जाना है। इसमें संबंधित जिले में कुल एक्टिव केस, प्रति लाख जनसंख्या के हिसाब से एक्टिव केसों की संख्या, सात में दिन में केसों के डबल होने के आंकड़े, केस फैटेलिटी रेट, टेस्टिंग अनुपात (प्रति लाख आबादी पर कितने टेस्ट हुए) और सैंपलों का पॉजिटिव पाए जाने का रेट शामिल है। जिन जिलों में एक्टिव केस 200 से ज्यादा हैं।
विज्ञापन
एक्टिव केस प्रति लाख 15 से अधिक हैं। कोरोना केस का डबलिंग रेट 14 दिन से कम है। केस फैटेलिटी रेट छह प्रतिशत से अधिक है। टेस्टिंग अनुपात प्रति लाख जनसंख्या 65 से कम है और सैंपल पॉजिटिविटी रेट छह प्रतिशत से अधिक है। ऐसे जिलाें को रेड जोन में रखा जाएगा। ग्रीन जोन में शामिल होने के लिए जरूरी है कि पिछले 21 दिनों में उस जनपद में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया हो।
डबलिंग रेट 28 दिन से ज्यादा हो। केस फैटेलिटी रेट एक फीसदी से कम हो। टेस्टिंग रेट प्रति लाख आबादी 200 से ज्यादा हो और सैंपल पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत से कम होना चाहिए। नए मानकों के आधार पर मुरादाबाद को रेड जोन से बाहर कर दिया गया है। शासन ने कहा है कि जो जिले रेड जोन या ग्रीन जोन में नहीं हैं वह स्वत: ऑरेंज जोन में कहलाएंगे।
डीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि नए मानकों के आधार पर मुरादाबाद ऑरेंज जोन में शामिल हो गया है। लेकिन फिलहाल कोई नई रियायत कम से कम अगले आठ दिन तक नहीं दी जाएगी।