फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Monday was the hottest day of the season, mercury reached 42.5 degrees

Moradabad News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, पारा 42.5 डिग्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day of the season, mercury reached 42.5 degrees
मुरादाबाद। सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तपती धूप और गर्म हवा की वजह से दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 12 जून से प्री मानसून की बौछार शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ था। समय के साथ धूप की तपिश बढ़ती गई। सुबह 11 बजे से ही स्थिति यह हो गई कि कालोनियों में सन्नाटा होने लगा था। ऐसे में हर कोई गर्मी से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए। लोग धूप से बचने के लिए सिर और मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। दोपहर में लोग घरों से बाहर कम नहीं निकले, सिर्फ वही लोग सड़कों पर दिखाई दिए, जिन्हें जरूरी काम से बाहर निकलना था। सोमवार शाम छह के बाद भी गर्म हवाओं की वजह से लोग पसीने से भीग रहे थे। स्थिति यह रही कि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 75 फीसदी थी, जो शाम को 47 फीसदी दर्ज की गई। हवा पश्चिम से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि लू चलने की वजह से एकाएक गर्मी बढ़ी है। 11 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद बदलाव आना शुरू होगा। 12, 13 और 14 जून को प्री मानसून बौछार आ सकती है। मानसून अभी आंधप्रदेश में है। 20 जून के आसपास मानसून के मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में पहुंचने का अनुमान है। इन दिनों मानसून अच्छी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्षों में मानसून के मुरादाबाद आने की तारीख
वर्ष तारीख
2010 17 जुलाई
2011 13 जुलाई
2012 आठ जुलाई
2013 23 जून
2014 14 जुलाई
2015 19 जून
2016 16 जून
2017 28 जून
2019 तीन जुलाई
2020 तीन जुलाई
2021 18 जून
2022 एक जुलाई
2023 24 जून
2024 27 जून
2025 20 जून (संभावित)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article