फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mom and daughter beaten

छेड़खानी का विरोध किया तो मां-बेटी पर हमला

Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
mom and daughter beaten
eve teasing
छेड़खानी का विरोध करने पर मझोला के बौद्ध विहार में रहने वाले एक अधिवक्ता के घर में घुसकर दो कार सवार 15-20 युवकों ने उनकी नाबालिग बेटी और पत्नी की पिटाई की। चाकू से जानलेवा हमला किया, घर में तोड़फोड़ की। मामले की शिकायत पीड़िता के पिता ने कंट्रोल रूम में की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची मझोला पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है। अधिवक्ता की बेटी नौंवी (13) कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि उसे बीए स्टूडेंट अरुण निवासी डिडौली और उसका रिश्तेदार अभय छह माह से परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


आरोपी के साथी भी छात्रा के घर के सामने घूमते थे और उस पर फब्तियां कसते थे। युवती ने डर की वजह से अकेले घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। छात्रा की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को छात्रा घर के बाहर बैठी थी, अरुण उसे दूर से अश्लील इशारे कर रहा था। इसकी शिकायत छात्रा ने पिता से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने आरोपी को पकड़कर उसे दो थप्पड़ मार दिए। इससे गुस्साए अरु ण ने शनिवार सुबह अपने साथियों सचिन, बबलू, सोनू व नवीन सहित बोलेरो और स्विफ्ट कार में अन्य युवकों को बुलाया। आरोपी हाथों में धारदार हथियार लेकर छात्रा के घर पहुंचे और तोड़फोड़ की, छात्रा और उसकी मां, पिता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

घायलों का बचाव करने छात्रा के चाचा और उसकी चाची आए तो उन्हें भी मारा। मामले की शिकायत पीड़ित ने कंट्रोल रूम में की। मुख्य आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ मौके से भाग गया।


एसएचओ मझोला डीके शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी सचिन, बबलू, नवी सहित दो अन्य को पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है। एसएचओ का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed